: रणबीर कपूर दिखे पुलिस की वर्दी पहने
Thu, Jan 4, 2024
मुंबई
रणबीर कपूर को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता एनिमल से मिली। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 817 करोड़ का कलेक्शन किया। इंटरनेट पर हाल ही में रणबीर कपूर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रणबीर पुलिस की वर्दी पहने, रोहित शेट्टी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने एनिमल फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। फिल्म में उनका खूंखार और अल्फा मेल का किरदार लोगों ने भी खूब पसंद किया।
बुधवार से रणबीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटोज में रणबीर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मूंछ भी लगाई हुई है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ रणबीर एक फोटो में पोज देते भी दिखाई दिए। रणबीर और रोहित शेट्टी को साथ में देखकर फैंस अनुमान लगाने लगे कि शायद रणबीर डायरेक्टर की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फैंस को लगा कि शायद रणबीर रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन सकते हैं। जहां एक फैन ने लिखा- हम रणबीर को इस लुक में देखना चाहते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- रणबीर को देखकर कॉप वाली वाइब आ रही है। बता दें, रणबीर और रोहित ने किसी फिल्म नहीं बल्कि एक एड शूट के लिए साथ में कॉलेबोरेट किया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार हैं।
रोहित शेट्टी ने भी फिल्म के क्रेज को बरकरार रखने के लिए एक-एक करके सारे स्टार्स के लुक रिवील किए थे। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, ये रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। इसके अलावा रोहित शेट्टी अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज- इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी नजर आएंगे। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन में रोहित शेट्टी और अजय देवगन साथ नजर आए थे। शो के दौरान रोहित ने अपनी आखिरी रिलीज सर्कस की असफलता के बारे में बात की। उन्होंने कहा- हां हमसे गलती हुई। ये फिल्म कोविड के समय बनी थी। सर्कस को सूर्यवंशी से पहले बनाया गया था। मैं मानता हूं कहीं न कहीं एक डायरेक्टर के तौर पर मुझसे 'सर्कस' फिल्म में गलती हुई। हालांकि ये उतनी बड़ी फिल्म नहीं थी, शायद इसलिए फिल्म की रिलीज के तीन दिन बाद से ही मैं अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग करने लगा था। बता दें, 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सर्कस बॉक्स आॅफिस पर एक फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 61 करोड़ का कलेक्शन किया था।
: फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू
Thu, Jan 4, 2024
मुंबई
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू हो गया है। जॉली एलएलबी का डायरेक्शन सुभाष कपूर करेंगे। आपको बता दें ‘जॉली एलएलबी-3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। फिल्म की पिछली दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी।
इसकी शूटिंग कुछ महीनों बाद जयपुर में शुरू होगी। मेकर्स जल्द की फिल्म की कास्ट को लेकर अनाउंसमेंट करेंगे। अभी फिल्म के नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी जिसकी शुरूआत जयपुर से की जाएगी। फिलहाल बाकी शूट लोकेशन फाइनल की जा रही हैं। अक्षय और अरशद के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला भी प्राइमरी किरदार निभाते नजर आएंगे। हर बार की तरह वो फिल्म में इस बार भी जज की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय और अरशद कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ डिबेट करते दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों एक्टर के बीच डिबेट के लिए बहुत ही मजाकिया सब्जेक्ट उठाया जाएगा। इस फिल्म में ड्रामा, थ्रिल से लेकर कॉमेडी तक कई प्रकार के जॉनर होंगे।
स्क्रिप्टिंग पूरी होने के बाद टीम प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर जाएगी। इस फिल्म को डिज्नी और अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' से पहले 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग खत्म करेंगे। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों का लगभग बराबरी का किरदार होगा। फिल्म में वो एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। बता दें अक्षय और अरशद इससे पहले ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ (2002) और ‘बच्चन पांडे’ (2022) में साथ काम कर चुके हैं।
: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है ‘द बुल’
Thu, Jan 4, 2024
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘द बुल’ के लिये पैरामिलिट्री ट्रेनिंग लेगे। सलमान खान ,करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘द बुल’ में काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान पैरामिलिट्री आॅफिसर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे।
इस फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा से प्रेरित भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने साल 1988 में मालदीव में हुए आपरेशन कैक्टस की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विष्णु वर्धन इस फिल्म में सलमान को पतला दिखाना चाहते हैं। अलग-अलग शारीरिक तैयारियों के साथ सलमान मुंबई में इसके लिए पैरामिलिट्री ट्रेनिंग भी लेंगे। इस ट्रेनिंग में विभिन्न किस्म के योग अभ्यास के साथ, दौड़ना, ज्यादा वजन के साथ अभ्यास, तैराकी और सर्किट ट्रेनिंग समेत कई चीजें शामिल हैं। सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार फिर साथ में आ रहे हैं। सलमान खान ने करण जौहर की वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था।