BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग 7 फीसदी घटी : डब्ल्यूजीसी

Admin

Wed, Aug 2, 2023
नई दिल्ली, भारत में सोने की मांग में गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण सोने की मांग सात फीसदी घटकर 158.1 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने  यह जानकारी दी। डब्ल्यूजीसी के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 16 फीसदी की उछाल के साथ 209 टन रहा है। 2023 की पहली छमाही में सोने की मांग का अनुमान 271 टन का है, जो पूरे साल में 650-750 टन के बीच हो सकती है। हालांकि, इस दौरान सोने की वैश्विक मांग दो फीसदी घटकर 921 टन रह गई है। बीते दिनों सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने का भाव बहुत कम समय में यह 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है। अश्विनी वैष्णव ने कहा- 5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित हुईं नई दिल्ली केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  कहा कि दूरसंचार परिचालकों ने 5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित की हैं। ये 5जी साइट देश के 714 जिलों में फैली हैं। वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच कू पर कहा, ''दुनिया का सबसे तेज 5जी प्रसार जारी है। अब तक 714 जिलों में तीन लाख से अधिक 5जी साइट स्थापित की गई हैं।'' देश में अब तक रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5जी सेवाएं शुरू की हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 5जी सेवाओं की शुरुआत के पहले पांच महीनों में एक लाख साइट, आठ महीनों में आठ लाख साइट और 10 महीनों के भीतर तीन लाख साइट स्थापित की गईं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें