BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शेयर मार्केट में रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

Admin

Fri, Jan 12, 2024

मुंबई

आज  बीएसई सेंसेक्स 426 अंकों की उछाल के साथ 72148 के स्तर पर खुला जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 126 अंक चढ़कर 21773 के लेवल पर। सेंसेक्स-निफ्टी पर आज देश की दो प्रमुख आईटी कंपनियों टीसएस और इन्फोसिस के तीमाही नतीजों का असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर है।

 शेयर मार्केट ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। निफ्टी ऑल टाइम हाई 21898 के स्तर को छू चुका है और सेंसेक्स 72645 के नए शिखर को चूम चुका है। बीएसई सेंसेक्स 920 अंकों की उछाल के साथ 72641 के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 250 अंकों की उड़ान भर कर 21897 पर ट्रेड कर रहा है।

 शेयर मार्केट ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। निफ्टी ऑल टाइम हाई 21895 के स्तर को छू चुका है और सेंसेक्स 72619 के नए शिखर को चूम चुका है। बीएसई सेंसेक्स 832 अंकों की उछाल के साथ 72553 के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 241 अंकों की उड़ान भर कर 21888 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप गेनर में इन्फोसिस 7.60 फीसद ऊपर 1507.75 रुपये पर पहुंच गया है। ओएनजीसी भी 4.39 फीसद की उछाल पर है। टेक महिंद्रा 4.23 और विप्रो में 4.02 फीसद की तेजी है।एलटीआईमाइंडट्री में 4.20 फीसद की बढ़त है।

 आईटी कंपनियों के दम पर शेयर मार्केट ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। निफ्टी ऑल टाइम हाई 21875 के स्तर को छू चुका है और सेंसेक्स अपने 1 जनवरी 2024 के ऑल टाइम हाई 72561.91को पीछे छोड़ 72563 के नए शिखर को चूम चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें