BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ की हुई सगाई

Admin

Thu, Nov 2, 2023

नई दिल्ली

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीरें सामने आते ही उनके प्रशंसकों ने जमकर बधाई दी। सिद्धार्थ पेशे से एक्टर और मॉडल भी हैं। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

खबर है कि सिद्धार्थ माल्या ने हैलोवीन पार्टी के दौरान अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। जाहिर है कि जवाब 'हां' में आया। प्रेमिका का नाम जैस्मीन बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ ने लिखा, 'खैर, अब लगता है कि तुम मेरे साथ जीवनभर के लिए अटक गई हो। आई लव यू जैस्मीन। हां कहने के लिए शुक्रिया।'

कौन हैं सिद्धार्थ माल्या
सिद्धार्थ का जन्म साल 1987 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ था। वह विजय माल्य और समीरा तैयबजी माल्या के बेटे हैं। परिवार उनके जन्म के बाद ही इंग्लैंड चला गया था। इंग्लैंड में बचपन बिताने के बाद एस्कॉट से स्कूल और वेलिंगटन कॉलेज, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कॉलेज डिग्री हासिल की। खास बात है कि सिद्धार्थ के पास यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन्स रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से से भी डिप्लोमा हासिल किया है।

सिद्धार्थ ने एक्टर के तौर पर भी काम किया है। वह बॉलीवुड फिल्म ब्राह्मण नमन समेत कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन वीडियो शो भी होस्ट किया है। साथ ही वह गिनीज के लिए मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ का नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी पहले जुड़ चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें