BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कार शोरूम मालिक ने महिला मैनेजर से अश्लील हरकत

Admin

Tue, Sep 26, 2023
रायपुर कार शोरूम के मालिक ने शादीशुदा महिला मैनेजर से उसके कबीन में पहुंच कर अश्लील हरकते हुए उसके कमर के नीचे टच किया जिसका उन्होंने विरोध किया, इसके बाद महिला ने सैलेरी मांगी तो उससे नौकरी से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने गुढ़ियारी पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास पहुंचा। पहले तो उसने कुछ देर बात की, फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे टच कर दिया। जिसका उसने तुरंत विरोध किया।जब महिला ने नाराजगी जताई तो शोरूम मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह हरकत वहां मौजूद स्टाफ देख रहे थे। लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। महिला ने उसका हिसाब कर सैलरी देने को कहा तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया। इससे पहले 19 सितंबर को महिला अपने केबिन में बैठी थी। तब किसी काम के बहाने गणेश अनंत उसके पास पहुंचा और सीने को छू लिया। आपत्ति जताने पर मालिक ने उसे सॉरी कह दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा ऐसी हरकतें करने लगा जिससे वो परेशान हो गई थी। इसके बाद महिला ने गुढि?ाारी थाने पहुंचकर कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें