BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: ट्रेवर्ल्स कंपनी की महिला कर्मियों की एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी

Admin

Wed, Sep 27, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट का यह वीडियो है। इसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि महिला कर्मी ऐसी मारपीट कर सकती हैं। यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी एक ट्रेवर्ल्स कंपनी की महिला कर्मी एक यात्री की पिटाई कर दी थी। ताजा वीडियो कल दोपहर का है, जब बुकिंग को लेकर दो ट्रेवर्ल्स कंपनियों के कर्मचारियों में विवाद हो गया। इसमें एक कंपनी की यूनिफार्म पहनी महिला कर्मचारियों द्वारा मिलकर एक युवती की जमकर पिटते देखा जा रहा है...बिल्कुल गली के गुंडों के सामान। एयरपोर्ट किसी भी प्रदेश का शान होता है। देश भर से लोग फ्लाइट से रायपुर आते हैं। कोई देखेगा तो रायपुर और छत्तीसगढ़ की क्या छबि लेकर जाएगा। एयरपोर्ट पर बार-बार टैक्सी और ट्रेवर्ल्स कंपनियों द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं की जा रही है। या फिर खुद आपस में लड़ रहे। रायपुर पुलिस को लगता है इससे कोई वास्ता ही नहीं। पिछले बार महिला कर्मियों ने एक यात्री की पिटाई की थी, उसी समय अगर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया होता तो कल की महिला कर्मियों को गुंडागर्दी करने की जुर्रत नहीं हुई होती।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें