BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मोहब्बत ने तोड़ा दम: प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान

Admin

Sat, Dec 30, 2023
रायपुर. मचांदुर चौकी क्षेत्र में प्रेमी जोड़ो ने खेत में लगे खार के लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मचांदुर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि स्टेशन मरोदा निवासी कौशल विश्वकर्मा (27) और खोपाली गांव की मिनाक्षी यादव (25) ने ग्राम खोपली स्थित खार के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची मचांदुर पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना की। मिनाक्षी यादव शादीशुदा थी। वहीं, कौशल विश्वकर्मा अविवाहित है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोकलाज के डर से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें