BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पकड़ गए आरोपियों ने एमपी सहित 5 राज्यों में वारदातों को दिया अंजाम

भोपाल

सिवनी में गुरुवार रात को प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार एक बदमाश की तलाश में पुलिस ने दो टीम बनाई गई। इस टीम ने मंडला सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर छापेमारी की है, लेकिन अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। वहीं इस वारदात में शामिल गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनकी गैंग इंटर स्टेट है, जो मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी वारदात कर चुकी है।  

पकड़े गए तीनों बदमाश इतने शातिर हैं कि पुलिस को बार-बार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि इन गैंग ने राजस्थान, महाराष्टÑ, उत्तर प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दिया है। एसपी राकेश कुमार सिंह इन स्टेट की पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के साथ पुलिस की टीम चोरी के आरोपियों को पकडने के लिए गई थी। इस टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली राकेश ठाकुर के सीने में लगी। इस घटना के बाद भी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और एक आरोपी भाग गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें