BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर, मशहूर राइटर और डायरेक्टर रवींद्र पीपट का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Admin

Sun, Oct 15, 2023

 मुंबई

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व राइटर रवींद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे लंबे सयम से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रवींद्र के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
फिल्म लावा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रवींद्र पीपट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ तमाम मूवीज बनाई थी। पीपट को फिल्म काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल 'वंश' को भी डायरेक्ट किया था।


बॉलीवुड के अलावा रवींद्र पीपट पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी फेमस थे। अपनी बोली अपना देस (2009) के साथ पॉलीवुड में कदम रखने वाले डायरेक्टर ने सोनम बाजवा के साथ फिल्म पता नहीं रब्ब कहदेयां रंगन च राजी का भी निर्देशन किया था। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म पंजाब बोल्दा थी।  

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें