BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अभिनव की बहन मुस्कान अक्षरा को खरी-खोटी सुनाती हुई नजर आएंगी

Admin

Tue, Oct 17, 2023

मुंबई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों जबरदस्त कहानी देखने को मिल रही है। अक्षरा और अभिमन्यु का रीयूनियन देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखाने वाले हैं। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अभी तक देखा कि मजंरी, अक्षरा को अबॉर्शन करने को कहती है, जिसका पता अभिमन्यु को चल जाता है।

मजंरी की चल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जैसा कि हमने देखा कि अक्षरा को पता चल जाता है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है और इसलिए मजंरी उसका अक्षरा को मजबूर करती है कि वह अबॉर्शन करा ले, लेकिन वह ऐसा करने से मना कर देती है। मजंरी, अबीर को अभिनव के बच्चे के खिलाफ भड़काती है। वह उससे कहती है कि बच्चे के जन्म के बाद वह उसकी जगह ले लेगा।

अभिमन्यु ने मजंरी की लगाई क्लास
अक्षरा, अबीर के व्यवहार को देखकर डर जाती है और अबॉर्शन कराने का फैसला करती है। दूसरी ओर अभिमन्यु, अभिनव के बच्चे को अपना नाम देने का फैसला करता है जैसा अभिनव ने अबीर के लिए किया था। अभिमन्यु को पता चलता है कि मंजरी ने अक्षरा पर बच्चा गिराने के लिए दबाव डाला और वह उस पर अपना आपा खो देता है।

अभिमन्यु-अक्षरा की कोर्ट मैरिज
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलगा की अभिमन्यु बिड़ला हाउस छोड़ देता है और अक्षरा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। वह आरोही को यह बात बताता है। आरोही ये बात महिमा-मंजरी को बता देती है। आरोही उन्हें अभिमन्यु और अक्षरा की कोर्ट मैरिज के बारे में बताती है। मजंरी फास्ट-ट्रैक कोर्ट मैरिज से नाखुश हो जाती है। क्या मंजिरी अक्षरा को खुशी से जीने देगी?

अभिमन्यु-अक्षरा की शादी पर मुस्कान करेगी तमाशा
अभिमन्यु-अक्षरा की कोर्ट मैरिज के बारे में बिड़ला और गोयनक हाउस को पता चलता है। ऐसे में जब ये बात मुस्कान को पता चलती है तो वह घर में बहुत बड़ा तमाशा करती है। अभिमन्यु-अक्षरा को मुस्कान खरी-खोटी सुनाती है और कहती है कि आप दोनों कभी खुश नहीं रह पाओगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें