BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इजरायल में फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा, नहीं हो पा रहा संपर्क 

Admin

Sun, Oct 8, 2023

इजरायल
फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल पर हमला किया है, जिसके बाद दोनों देशों में युद्ध शुरू हो गया। ऐसे में वहां पर बहुत सारे भारतीय फंस गए हैं। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का भी नाम शामिल है। उनकी टीम के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है, तब से उनके फैन्स परेशान हैं। उनकी टीम ने कहा कि नुसरत दुर्भाग्य से इजरायल में फंस गई हैं। वो हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। तभी वहां पर जंग जैसे हालात हो गए। फिलहाल उनकी टीम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उनकी टीम के एक सदस्य ने कहा कि आखिरी बार मैं उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा। उस वक्त वो एक तहखाने में सुरक्षित थीं। 

हालांकि टीम ने सुरक्षा करणों से उनके लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे और उम्मीद करते हैं कि वो सुरक्षित वापस लौटेंगी। 200 से ज्यादा लोग मारे गए शनिवार को गाजा पट्टी में आतंकवादी समूह हमास और इजरायल के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ गया, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए। इसके अलावा 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इजरायली सेना के मुताबिक हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे और सीमा के पास कई इजरायली सैनिकों को भी पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें