BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म है ‘बड़े मियां छोटे मियां’

Admin

Wed, Jan 3, 2024

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से। बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर। थिएटर्स में मिलने के लिए 2024 की ईद बुक करना न भूले। चलिए 2024 में धमाल मचाते हैं। बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें