BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बेबी बंप के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग एक्ट्रेस की वायरल फोटो का सच आया सामने

Admin

Fri, Dec 15, 2023

मुंबई
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों दूसरे बेबी के पैरेंटस बनने वाले हैं। कई बार अनुष्का को कैप्चर किया जाता तो फैंस फोटोज और वीडियोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप देखने की कोशिश करते। अब इसी बीच अनुष्का और विराट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। इस फोटो को देख फैंस खुश होने लगे कि लगता है कन्फर्म हो गया है दूसरे बेबी का।

अनुष्का के बेबी बंप फोटो का सच
फोटो में अनुष्का ने गोल्डन साड़ी पहनी है और विराट ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है। अब इस फोटो का फैक्ट चेक हुआ जिसमें पता चला कि यह फोटो पुरानी है और इसे एडिट किया गया है। यह फोटो साल 2018 की दिवाली की है। विराट ने खुद यह फोटो दिवाली के मौके पर शेयर की थी। अब फैंस ने दोनों की छठी एनिवर्सरी पर इसे एडिट करके शेयर कर दिया।

फैंस को अनाउंसमेंट का इंतजार
बता दें कि कुछ दिनों पहले हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट आई थी कि एकट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मैटरनिटी क्लिनिक में स्पॉट किया गया था। हालांकि पैपराजी को देखकर उन्होंने सभी को फोटोज शेयर करने से मना कर दिया था और कहा था कि समय आने पर दोनों खुद अनाउंस करेंगे। अब सभी को उनके अनाउंसमेंट का इंतजार है।

चकदा एक्सप्रेस
अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म स्पोर्ट्स बायोपिक है जो झूलन गोस्वामी की लाइफ पर आधारित है। फिल्म की कुछ झलक रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें