BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट की उड़ने वाली हैं धज्जियां

Admin

Sun, Jan 21, 2024

मुम्बई.

बिग बॉस 17 अब तेजी से फिनाले की ओर बढ़ गया है। शो को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में जहां शो पर कई खतरनाक टास्क दिए जा रहे हैं, वहीं बाहर उनकी फैमिली और फैंस उनके लिए वोटो की मांग करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों शो पर ऑडियंस को बुलाया गया था, जिनके सामने कंटेस्टेंट ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी।

इसके बाद वीकेंड का वार में फिर से फैमिली को शो पर बुलाया गया। वहीं, अब बिग बॉस के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट के कच्चे चिट्ठे खुलते नजर आएंगे। शो पर पत्रकार अंकिता लोखंडे, विकी जैन, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी से लेकर अभिषेक तक से तीखे सवाल करने वाले हैं। BiggBoss_Tak की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के टारगेट पर मन्नारा चोपड़ा और विकी जैन आने वाले हैं। पत्रकार मन्नारा से उनकी दोस्ती को लेकर सवाल कर सकते हैं। साथ ही उनसे ये भी पूछा जा सकता है कि वो खुद दूसरी लड़कियों के कैरेक्टर पर उंगली उठाती हैं और टरगेट करती हैं। लेकिन जब मन्नारा से इन बातों पर सवाल पूछा जाता है तो वो मासूम बनकर रोना धोना शुरू कर देती हैं और खुद को विक्टिम दिखाने की कोशिश करती हैं। अब देखना ये होगा कि मीडिया के इन सवालों का मन्नारा क्या जवाब देंगी। ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

विकी पर भी उठेंगे सवाल
खबरों की मानें तो मन्नारा के अलावा विकी पर भी निशाना साधा जाएगा। साफ है कि विकी से पत्नी अंकिता को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। उनसे अंकिता के साथ किए गए बर्ताव पर सवाल पूछा जाएगा, जिसके बाद वो अपनी गलती मानते नजर आएंगे।  मुनव्वर फारुकी से मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल करेगी। घर के बाकी लोगों से भी कई सवाल-जवाब हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें