BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बिग बॉस घरवालों पर बुरी तरह भड़के और गुस्से में खाली करवाये मकान

Admin

Mon, Dec 4, 2023

'बिग बॉस 17' में शायद ही कोई ऐसा एपिसोड निकला होगा, जिसमें कोई धमाका न हुआ हो। कभी घरवाले कुछ धमाका कर देते हैं तो कभी बिग बॉस खुद। अब बिग बॉस ने एक नहीं, बल्कि घरवालों पर दो-दो बम फोड़ दिए। एक बम नॉमिनेशन का और दूसरा तीनों मकान खाली करवाने का। मेकर्स ने हाल ही 4 दिसंबर के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया। इसमें दिखाया गया है कि किस कंटेस्टेंट ने किसे नॉमिनेट किया।

Bigg Boss 17 के शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों को एक-दूसरे के ऊपर कॉफी फेंककर नॉमिनेट करना होता है। जो सदस्य जिसे नॉमिनेट करेगा, उसके ऊपर कॉफी फेंककर नॉमिनेशन की वजह भी बताएगा। इस प्रक्रिया में जो सदस्य इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए, वो हैं- अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान, अभिषेक कुमार और अरुण।

किसने किसको किया नॉमिनेट?
मुनव्वर फारूकी ने ऐश्वर्या शर्मा को नॉमिनेट किया, जबकि अंकिता और अभिषेक ने मन्नारा को नॉमिनेट किया। वहीं ईशा, रिंकू धवन, नील भट्ट, ऐश्वर्या, मुनव्वर, मन्नारा चोपड़ा और समर्थ ने मिलकर खानजादी को नॉमिनेट किया। नॉमिनेशन के दौरान अरुण और अभिषेक की गंदी लड़ाई भी हो गई।

बिग बॉस की घरवालों को सजा
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों से कहते हैं कि वह तीनों मकानों को फौरन खाली कर दें। साथ ही बताते हैं कि अब पूरा मोहल्ला एक साथ चौक में ही रहेगा और सभी लोग वहीं सोएंगे। बिग बॉस का ऐसा फैसला सुनकर सभी के होश उड़ जाते हैं। अब बिग बॉस ने तीनों मकान खाली करवाने का फैसला क्यों किया, और क्यों ऐसी सजा दी, यह एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें