BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अलग अंदाज में क्रिसमस हॉलीडे मना रही बिपाशा बसु, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Admin

Sun, Dec 17, 2023

मुंबई

हम सभी जानते हैं बहुत जल्द  25 दिसंबर आने वाला है। इस दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है जोकि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। जिसे विशेषकर ईसाई धर्म के लोग यीशु मसीह के जन्मदिन के रुप में मनाते हैं। इसके कुछ ही दिन बाद न्यू इयर यानि 1 जनवरी आएगा। जिसे लोग नए साल के रुप में मनाते हैं। जिसे लेकर सभी लोग तैयारी में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी जोरों-शोरों से तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा बिपाशा बसु भी अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस वेकेशन पर निकल चुकी है। जिसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


क्रिसमस वेकेशन कर रही एंजॉय

दरअसल, अभिनेत्री अपने पति करण सिंह ग्रोवर और अपनी लाडली बेटे के साथ क्रिसमस वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेस्टिनेशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह अपनी बेटी को गोद में लिए डांस कर रही है। साथ ही वह अपनी बेटी को क्रिसमस ट्री भी दिखा रही हैं जोकि बहुत अच्छी तरह से सजाया गया है। इस दौरान कपल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस की भावना में”।
करण ने लिखी ये बातें

वहीं, टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी देवी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, “तुम हमेशा सबसे चमकदार रोशनी हो, तुम हमेशा सबसे जादुई आतिशबाजी हो माँ! हमारे होने के लिए धन्यवाद! हम तुमसे प्यार करते हैं!” इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, “बिपाशा बसु आप अपनी आतिशबाजी”।

बता दें कि शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिनका नाम उन्होंने देवी रखा है। अपनी बेटी को लेकर अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि जन्म के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि देवी के दिल में छेद है। इस खबर को सुनकर दोनों बहुत ज्यादा टूट गए थे। वहीं, एक्ट्रेस ने बच्ची की हार्ट सर्जरी करने से भी इंकार कर दिया था, लेकिन करण के समझाने के बाद वो इस चीज के लिए राजी हो गई थी। फिलहाल, अभी वो स्वास्थ्य हैं और हाल ही में 12 नवंबर को देवी का मालदीव में पहला जन्मदिन मनाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें