BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: एडवांस बुकिंग में भी फाइटर कर रही है ठीक- ठाक बिजनेस

Admin

Wed, Jan 24, 2024

मुंबई

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन एडवेंचर फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। बस दो दिनों में फिल्म थिएटर्स में एंट्री करने वाली है। इस बीच फाइटर को लेकर एक बुरी खबर आई है। फाइटर की रिलीज को खाड़ी देशों में रोक दिया है। फिल्म को लेकर आई इस खबर ने मेकर्स को तगड़ा झटका दे दिया है।

फाइटर ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ठीक- ठाक बिजनेस कर रही है। इस बीच खाड़ी देशों में फाइटर की रिलीज पर बैन लगना निराश करने वाली खबर है। खासकर गल्फ कंट्री में बसे ऋतिक रोशन के फैंस के लिए, जो फाइटर की रिलीज की राह देख रहे थे। फाइटर की रिलीज को खाड़ी देशों में क्यों रोकी गई है, इसे लेकर मामला अभी कुछ साफ नहीं है। फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट और प्रोड्यूसर गिरीश जौहर ने फाइट को लेकर ये अपडेट शेयर की है। जानकारी के अनुसार, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) को छोड़कर बाकी सभी खाड़ी देशों में फाइटर को बैन कर दिया गया है। यूएई में भी फिल्म PG15 क्लासिफिकेशन के साथ रिलीज होगी।

‘फाइटर’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो पठान और वॉर जैसी एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, प्रोडक्शन वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में है। फाइटर 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें