: फाइटर सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाती हुई आई नजर
Admin
Sun, Jan 28, 2024
मुंबई
26 जनवरी के मौके पर रिलीज हुई फाइटर का जलवा सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. पहले दिन धामकेदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर ऊंची छलांग लगाई है. फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन काफी बड़ा उछाल देखने को मिला है. जिसने भी फाइटर देखी है सभी को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
फिल्म में दीपिका-ऋतिक के अलावा अनिल कपूर के काम को भी काफी पसंद किया गया है. अनिल कपूर लगातार अपनी अदाकारी से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इन तीनों सितारों के अलावा भी फिल्म में और भी स्टार्स हैं. एरियल एक्शन फिल्म फाइटर की कहानी लोगों के दिलों को छूती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा दर्शकों को ऋतिक और दीपिका की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है. फिल्म के गाने और कहानी की चर्चा हर तरफ हो रही है.
इसी बीच फाइटर के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक-दीपिका की फिल्म ने दूसरे दिन 39 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि कई जगह इसे 40 करोड़ भी बताया गया है. फिलहाल ये शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें बदलाव भी हो सकते हैं. इसी के साथ फिल्म का दो दिन का टोटल 61.5 करोड़ हो गया है. रविवार को भी अगर फिल्म इसी तरह धमाकेदार कमाई कर गई तो ये आंकड़े 100 करोड़ तक भी पहुंच सकते हैं.
बता दें, ऋतिक रोशन की फाइटर ने अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अक्षय की ओएमजी 2 ने रिलीज के दूसरे दिन 15.30 करोड़ कमाए थे. जो फाइटर के सामने आधे से भी कम है. हालांकि अभी फाइटर को लंबा सफर तय करना है और दूर तक जाना है. दर्शक और फैन्स की नजर लगातार फिल्म की कमाई पर टिकी हुई है.
विज्ञापन
विज्ञापन