BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: फिल्म आसरा का फर्स्ट लुक रिलीज

Admin

Sun, Oct 15, 2023

मुंबई.
निर्माता रत्नाकर कुमार और अभिनेता रितेश पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म आसरा का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म 'आसरा' के फर्स्ट लुक को ब्लैक एंड व्हाइट सेड में कुछ रंगों के साथ पेश किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में अभिनेत्री सपना चौहान किसी बाग में बैठी हुई एक टक किसी चीज को निहारे जा रही हैं, वही पास में बैठे रितेश पांडेय अपने सामने बैठी सपना को देखे जा रहे हैं वे उनकी सुंदरता में इस कदर खोए हुए नजर आ रहे हैं कि मानो उन्हें दुनिया से कोई लेना देना ही नहीं बस अपनी प्रियतम को देखकर ही उन्हें सुकून मिल रहा हैं।

आसरा के फर्स्ट लुक को निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है फर्स्ट लुक आसरा। उन्होंने कहा कि आज शारदीय नवरात्रि के पहला दिन है और आसरा का फर्स्ट लुक आउट करने के लिए इससे बेहद कोई दिन हो ही नहीं सकता है। आज आप सबके बीच फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

फिल्म बहुत ही सुंदर विषय पर बनाई गई है। जो दर्शकों को बहुत अच्छी सीख देंगी। क्योंकि सिनेमा समाज का दर्पण है इसलिए हम इसे बहुत ही सोच समझ कर बनाना होता है। जल्द ही हम फिल्म का टीजर और ट्रेलर लेकर आएंगे। वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत आसरा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसकी सह निर्माता निवेदिता कुमार है। इसके निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।फिल्म में मुख्य रूप से रितेश पांडेय, सपना चौहान, नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर नजर आएंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें