BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: ग्वेनेथ पाल्ट्रो को ऑस्कर ट्रॉफी को डोर स्टॉपर की तरह इस्तेमाल करे पर हर तरफ हो रही आलोचना

Admin

Wed, Oct 11, 2023

न्यूयोर्क

ऑस्कर की ट्रॉफी को अपने हाथ में थामना, अपने आप में एक इतिहास रचने जैसा है। सिनेमा की दुनिया में एकेडमी अवॉर्ड के बहुत ज्यादा मायने है। बामुश्किल ही इसे जीता जा जाता है, लेकिन अगर सोचिए कि किसी एक्टर या एक्ट्रेस को ये ट्रॉफी मिली हो और उसने इस ट्रॉफी को डोर स्टॉपर बना दिया हो तो आपका क्या रिएक्शन होगा!! हो गए ना शॉक्ड? ऐसा हुआ है। हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने ऐसा किया है। उन्होंने खुद इस बारे में बताया और उनकी काफी आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई भी दे डाली। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके ऑस्कर का इस्तेमाल हो। 51 साल की एक्ट्रेस ने वोग को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो अपने हैम्पटन वाले घर में डोर स्टॉपर के रूप में सोने की प्रतिमा (ऑस्कर ट्रॉफी) का यूज करती हैं। ग्वेनेथ ने अपनी 1999 की फिल्म 'शेक्सपियर इन लव' के लिए अपने पहले नॉमिनेशन में बेस्ट एक्ट्रेस का एकेडमी अवॉर्ड जीता था।

वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में ग्वेनेथ पाल्ट्रो अपने घर के गार्डन में टहल रही हैं और तभी इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने उस तरफ कैमरा घुमाया, जहां ऑस्कर की ट्रॉफी दरवाजे के पास नीचे जमीन पर पड़ी है। वो कहता है, 'कितना सुंदर एकेडमी अवॉर्ड है।' तभी एक्ट्रेस मुड़ती हैं और जवाब देती हैं, 'ये मेरा डोर स्टॉपर है।' फिर वो मजाक में कहती हैं, 'इसका बिल्कुल सही इस्तेमाल है।'

आलोचना के बाद एक्ट्रेस की सफाई
आलोचना होने के बाद ग्वेनेथ ने उसी पब्लिकेशन को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'बेशक, ये सिर्फ एक मजाक था और ये सच नहीं है।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें