BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बिखरी जुलफों में करिश्मा तन्ना ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फिटनेस पर दिल हार गए फैंस

Admin

Tue, Aug 1, 2023
मुंबई वेब सीरीज स्कूप में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हालिया फोटोशूट में एक्ट्रेस ने अपनी बेहद सेक्सी अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस और फिटनेस देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। करिश्मा तन्ना आए दिन अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में हुस्न की बेबाक अदाएं दिखाते हुए फैंस को अपनी ओर रिझा दिया है। इन तस्वीरों में उनकी परफेक्ट टोंड बॉडी देखते हुए फैंस का दिल मचलने लगा है। हालांकि लोग उनकी तस्वीरों को देखकर एक बार फिर से उनकी फिटनेस पर अपना दिल हार गए हैं। करिश्मा तन्ना ने इस फोटोशूट के दौरान व्हाइट कलर की स्पैगडी और डेनिम जींस पहनी हुई है। एक्ट्रेस अपनी इन फोटोज को क्लिक करवाते हुए बिखरी जुल्फों को लहराती हुई एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया लवर हैं। और जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं।   एटली और वरुण धवन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज, तारीख का हुआ ऐलान मुंबई निर्देशक एटली इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म जवान में व्यस्त हैं। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही वह अपनी दूसरी फिल्म भी शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जवान की ही तरह यह भी एक एक्शन फिल्म है।  इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। एटली-वरुण की साझेदारी वाली यह फिल्म 31, मई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म का निर्माण एटली, मुराद खेतानी के साथ कर रहे हैं। इसका निर्देशन कलीस करेंगे और फिल्म में दो महिला कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा इस फिल्म का हिस्सा हैं और दूसरी अभिनेत्री की तलाश जारी है। पहले इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर से संपर्क किया गया था। उनके इस फिल्म को ठुकराने के बाद फिल्म अनुष्का की झोली में आई। यह वरुण धवन की 18वीं फिल्म होगी और यह तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है। थेरी 2016 में आई थी और इसका निर्देशन एटली ने किया था। इस फिल्म में थलापति विजय, सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैकसन मुख्य भूमिका में थे। रीमेक के लिए एटली ने स्क्रिप्ट को नए सिरे से तैयार किया है। उत्तर भारतीय दर्शकों के हिसाब से इसमें नए किरदार और ट्विस्ट जोड़े गए हैं। रिलीज डेट के बाद दर्शकों को इसके नाम का इंतजार है। थेरी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार तिया था। इसमें विजय थलापति तीन किरदारों में नजर आए थे। अब हिंदी रीमेक में उनकी जगह वरुण ने ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। ऐसे में बवाल के बाद वरुण की झोली में एक और एक्शन फिल्म आ गई है। फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें एक्शन के अलावा इमोशन और ड्रामा भी खूब देखने को मिलेगा। फिलहाल दर्शक एटली की फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी। वीएफएक्स का काम पूरा करने के लिए इसे टाल दिया गया है। अब यह 7 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ तमिल अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी शामिल हैं। फिल्म में शाहरुख और संजय दत्त पर्दे पर भिड़ते नजर आएंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें