BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: एक्स हसबैंड अरबाज की शादी के बाद चर्चा में हैं मलाइका

Admin

Mon, Jan 1, 2024

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा की एक बाद एक वीडियो को फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी दूसरी शादी को लेकर बोलती हुई नजर आई थीं। अब इन सब के बीच मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लेकर मलाइका अरोड़ा जमकर ट्रोल हो रही है। मलाइका अरोड़ा की ड्रेस लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है। अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया जमकर ट्रोल हो रही है। मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, इसके साथ एक्ट्रेस ने एक टाइट पैंट कैरी की हुई है। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को पर उनके फैंस दिल हार बैठे। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इसी लुक न्यू ईयर पार्टी में भी नजर आई थीं। जहां मलाइका अरोड़ा की ड्रेस की फैंस तारीफ करते हुए नजर आए, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी।

ट्रोल्स ने मलाइका अरोड़ा की इस ड्रेस का लोगों में काफी मजाक बनाया। यहां तक की एक्ट्रेस से ये तक पूछ डाला की क्या उनको इस ड्रेस में ठंड नहीं लग रही है। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां कुछ यूजर्स उनकी ड्रेस का मजाक बनाते हुए नजर आए। तो अन्य यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा से अरबाज खान की शादी को लेकर कई सवाल किए। कुछ लोग ने मलाइका अरोड़ा से सवाल किया कि वो कब अर्जुन कपूर संग शादी करने वाली है। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें