BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रॉकी भाई' की नई मूवी का 8 दिसंबर को 9 बजकर 55 मिनट पर बजेगा डंका

Admin

Wed, Dec 6, 2023

मुंबई


केजीएफ के एक्टर यश की नई फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह इंतजार 8 दिसंबर को 9 बजकर 55 मिनट पर खत्म होने वाला है। इस बात की जानकारी केजीएफ एक्टर यश ने खुद दी है। यश जल्द ही अपनी नई फिल्म रिवील करने वाले हैं। इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट भी की है।

नई फिल्म की जानकारी मिलते ही फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं। कुछ महीने पहले एक खबर आई थी कि यश केजीएफ 3 में जल्द नजर आने वाले हैं। इस वजह से वो तैयारियों में बिजी हैं। लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आया है। डायरेक्टर प्रशांत नील भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की है। प्रशांत नील फिलहाल प्रभास के साथ अपनी नई फिल्म सालार को लेकर व्यस्त हैं। कहा जा रहा था कि सालार  फिल्म केजीएफ फ्रैंचाइज का हिस्सा है, लेकिन प्रशांत नील ने इससे इनकार कर दिया है।

केजीएफ के एक्टर यश की नई फिल्म का नाम यश 19 है। इसे केवीएन प्रोडक्शंस बना रहा है। यश ने खुद अपनी इस फिल्म का अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि 8 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा। इस दौरान पता चल जाएगा कि आखिर वह कौन सी फिल्म है, जिसके लिए यश पिछले एक-डेढ़ साल से तैयारियों में जुटे थे। यश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर कर लिखा है, समय आ चुका है। 8 दिसंबर को 9:55 बजे। स्टे ट्यून्ड टू केवीएन प्रोडक्शंस।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें