BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा हुए अलग? एक्टर के ट्वीट ने फैंस को चौंकाया

Admin

Fri, Oct 20, 2023

मुंबई

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने अलग होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय के दौरान हमें समय दें।' राज कुंद्रा की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर कई लोगों को चौंका दिया है। क्या वह वाकई अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं या इसके पीछे कुछ और कारण है। यूजर्स तब से अपना दिमाग चलाने में व्यस्त हैं।

Raj Kundra ने इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया है। उनके अपडेट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में सवाल किया, 'अलग-अलग मतलब? तलाक?' दूसरे ने कहा, 'दुख की बात है कि यह चौंकाने वाली खबर है।' जबकि एक ने इसे 'प्रमोशन स्टंट' कहा। एक ने पूछा, 'क्या यह नौटंकी है?'

शिल्पा ने नहीं किया है पोस्ट
इस बीच Shilpa Shetty ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसा कुछ भी शेयर नहीं किया है। राज की यह पोस्ट उनकी पहली फिल्म 'यूटी69' के ट्रेलर के रिलीज के कुछ दिनों बाद आई है। राज फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो उनके जेल जाने के समय के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज का पोस्ट हुआ वायरल
राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें राज ने लिखा है- हम अलग हो चुके हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल परिस्थिति में हमे समय दें. इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की. हालांकि शिल्पा ने अभी तक इस तरह का कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है.

यूजर्स ने किए कमेंट
एक यूजर ने लिखा- सेपेरेटिड मतलब तलाक. वहीं दूसरे ने लिखा- पब्लिसिटी स्टंट. वहीं एक ने लिखा- जरुर अपने मास्क के बारे में बात कर रहे होंगे. लोग इसे ज्यादातर लाइम लाइट के लिए पोस्ट बता रहे हैं.

राज कुंद्रा की फिल्म यूटी69 की बात करें तो इसमें उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई गई है. राज को पॉर्नोग्राफी मामले में जुलाई 2021 में अरेस्ट किया गया था. वह दो महीने जेल में रहे थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें