BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: तीन दोस्तों की कहानी है फिल्म ‘खो गए हम कहां’

Admin

Mon, Jan 1, 2024

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की तारीफ की है। अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘खो गए हम कहां’ का प्रीमियर 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ है। आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने खो गए हम कहां की तारीफ की है।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म खो गए हम कहां का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘लव इट’ (इस फिल्म से प्यार हो गया)। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ‘खो गए हम कहां’ फिल्म देखने का एक एक्सपीरियंस बहुत अलग था...फिल्म की स्टोरी,एक्टिंग और डायरेक्शन बहुत अच्छा था.. अभी हम जिस समय में रहते हैं और जिन मुद्दों से हम जूझते हैं, उन्हें बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म खो गए हम कहां फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। ये तीनों दोस्त- इमाद, अहाना और नील अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी आॅनलाइन पहचान को अपने वास्तविक स्वरूप के साथ बैलेंस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें