BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: महिलाओं के खिलाफ किए जाने वाले अपराधों की हकीकत बयां करती है यह फिल्म

Admin

Thu, Jan 4, 2024

मुंबई

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भक्षक' की शूटिंग पूरी कर ली है, मेकर्स ने 2 साल पहले 2022 में फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। बता दें फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है साथ ही महिलाओं के खिलाफ किए जाने वाले अपराधों की हकीकत से भी जुड़ा हुआ है।

शाहरुख खान ने बिहार की वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक गंभीर थ्रिलर फिल्म भक्षक बनाने का फैसला लिया था। फिल्म की शूटिंग कोविड के समय में शुरू की गई थी और इसकी शूटिंग 2022 में ही पूरी हो गई थी। वहीं अब फिल्म की रिलीज होने की खबर सामने आई है। भक्षक में भूमि के अलावा एक्टर संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 2 घंटे 16 मिनट 47 सेकंड लंबी है। बता दें फिल्म अगले कुछ महीनों में रिलीज होगी और फिल्म मार्च के अंत या अप्रैल तक रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भक्षक' बिहार के विवादित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। इस शेल्टर होम में रहने वाली दर्जनों असहाय लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार, बलात्कार और अत्याचार की खबरें सामने आई थीं। देश में आक्रोश और विरोध के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (उइक) ने मामले को अपने हाथ में लिया था। मामले में 2020 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें