BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अगले 2 सालों में रिलीज हो जाएगी ये फिल्म

Admin

Fri, Jan 19, 2024

मुंबई

बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी अपनी हर फिल्म के साथ कुछ अलग और बेहतर करने की कोशिश करते हैं। रोहित शेट्टी का नाम सक्सेसफुल डायरेक्टर्स की लिस्ट में आता है। उनकी फिल्मों में एक्शन और ड्रामा भर-भरकर देखने को मिलता है। हाल ही में रोहित शेट्टी जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।

उनकी बनाई हुई इंडियन पुलिस फोर्स जल्द ही ओटीटी पर रिलाज होगी। इसी बीच रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने गोलमाल की अगली किस्त यानी ‘गोलमाल 5’ को लेकर अपने मास्टर प्लान का खुलासा किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी से ‘गोलमाल 5’ को लेकर अपडेट मांगा गया। उनसे अजय देवगन और उनकी गैंग की वापसी को लेकर सवाल किया गया, जिसका रोहित शेट्टी ने खुलकर जवाब दिया। रोहित ने कहा कि ‘गोलमाल 5’ जरूर बनेगी। डायरेक्टर की मानें तो वह इस फिल्म को जल्द ही बनाएंगे। उन्हें लगता है कि अगले 2 साल में वह ‘गोलमाल 5’ सभी के सामने पेश कर देंगे। इसके अलावा रोहित ने ये भी वादा किया है कि गोलमाल का अगला पार्ट पिछले पार्ट्स के मुकाबले काफी बड़ा और शानदार होगा।

उनके मुताबिक अब सिनेमा पहले के मुताबिक काफी बदल गया है। जिसके चलते अब आॅल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों को बेहतरीन और बड़ा बनाना होगा। रोहित शेट्टी की मानें तो वह गोलमाल में एक्शन एड नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह इसका स्केल हाइ कर सकते हैं। गोलमान के काफी सारे चाहनेवाले हैं और उन्होंने इस ब्रैंड को फैन्स के लिए बनाया है। ऐसे में गोलमाल का अगल पार्ट और बड़ी और बेहतर होनी चाहिए, भले ही ये एक कॉमेडी फ्रेंचाईजी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें