BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

Admin

Mon, Oct 9, 2023

मुंबई 

बाॅलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी की खबर सामने आई है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी है। शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। 

मुंबई पुलिस द्वारा शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे एक्टर की सुरक्षा करेंगे।  दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की शाहरुख खान को जान का खतरा है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान दोनों सुपरहिट रही। जिसके बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है। इससे पहले सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे। वहीं किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्चा खुद शाहरुख खान उठाएंगे, इसका भुगतान एक्टर को महाराष्ट्र सरकार को करना होगा। इससे पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकिया मिली थी जिसके बाद उन्हें भी Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी दी गई थी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें