BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज

Admin

Sun, Oct 8, 2023

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म तेजस के ट्रेलर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।'तेजस' में कंगना रनौत धुआंधार एक्शन करती नजर आएंगी।'तेजस' को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है, तब कंगना रनौत उस मिशन में जाने के लिए आगे आती हैं, जिसके तहत भारतीय जासूस को छुड़ाने के ऑपरेशन की तैयारी की जाती है। लेकिन इस मिशन में कंगना रनौत यानी तेजस गिल के सामने एक बाद एक, कई रुकावटें आती हैं। कंगना रनौत ने 'तेजस' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये लिखा, 'अब आसमान से दुश्मन पर वार होगा। अब जंग का ऐलान होगा।' सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजस' रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें