BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: Weekend Ka Vaar: घरवालों के लिए अब तक का सबसे खास सरप्राइज लेकर पहुंची तब्बू

Admin

Sun, Jan 7, 2024

मुंबई.

बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो पर सलमान खान की को-एक्ट्रेस तब्बू आ रही हैं। जाहिर है कि तब्बू के आने के बाद शो पर एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा। वहीं, कंटेस्टेंट भी उनके साथ जमकर मस्ती करेंगे। शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें तब्बू घरवालों के लिए अपने साथ बहुत सारी चीजें लेकर आई हैं, लेकिन इसे पाना इतना भी आसान नहीं है। इसे हासिल करने के लिए घरवालों को कड़ी परीक्षा देनी होगी।

बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में तब्बू बिग बॉस के घर में एंट्री करती हैं। तब्बू को देखकर सभी घरवाले खुशी से उछल पड़ते हैं। सभी ने डांस करके और तब्बू को गले लगाकर उनका वेलकम करते हैं। इसके बाद तब्बू कहती हैं कि क्योंकि नया साल है तो मैं आप लोगों को बाहर तो लेकर जा नहीं सकती, लेकिन आप के लिए मैं अपने साथ कुछ लेकर आई हूं। इसके बाद तब्बू ने दिखाया कि वो अपने साथ गोलगप्पे और आइसक्रीम लेकर आई हैं।

तब्बू ने कंटेस्टेंट को दिए टास्क
तब्बू कहती हैं कि ये सब ऐसे नहीं मिलेगा इसे आपको जीतना पड़ेगा। इसके बाद तब्बू, ईशा और समर्थ का नाम लेते हुए कहती हैं कि कमाल की मिमिक्री करते हो। वहीं, एक और चीज काफी फेमस है वो है विकी और अंकिता की फाइट। इसके बाद ईशा-समर्थ, अंकिता और विकी की झगड़े वाली नकल उतारते हैं। इसके बाद तब्बू दोनों से आयशा का मॉर्निंग वाला डांस कॉपी करने को कहती हैं, जिसमें समर्थ लास्ट में बेहोश होकर गिरने वाला नाटक करत हैं, जिसे देखकर सभी जोर से हंसने लगते हैं। वहीं, अरुण श्रीकांत माशेट्टी ने भी तब्बू को अपनी बातों से खूब हंसाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें