: अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ट्विंकल की तस्वीर
Thu, Jan 18, 2024
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। टिंवकल खन्ना ने लंदन की गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा, और यह रहा ग्रेजुएशन डे। गोल्डस्मिथ्स में मेरा पहला दिन ऐसा लगता है जैसे कल या कई साल पहले की बात हो। एक धूप वाला दिन, एक सुंदर साड़ी और मेरे साथ मेरा परिवार इस दिन को जितना मैंने कभी सोचा था उससे भी अधिक परिपूर्ण बना देता है।
एक ऐसा चरण आता है जब बढ़ने का सबसे आसान तरीका क्षैतिज रूप से होता है, लेकिन हमें असंख्य अन्य तरीकों से बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करना पड़ता है। टिंवकल खन्ना के पति और अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्विंकल के साथ उनके ग्रेजुएशन डे की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा,दो साल पहले जब आपने मुझसे कहा था कि आप फिर से पढ़ाई करना चाहती हैं, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या आपका यही मतलब था। लेकिन जिस दिन मैंने आपको इतनी मेहनत करते और घर, करियर, अपने और बच्चों के साथ-साथ एक पूर्ण छात्र जीवन को मैनेज करते हुए देखा, मुझे पता चला कि मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है। आज तुम्हारे ग्रेजुएशन पर, मैं यह भी चाहता हूं कि मैंने थोड़ी और पढाई की होती ताकि मुझे इतने शब्द मिल सकें कि मैं तुम्हें बता सकूं कि तुम मुझे कितना गर्व महसूस कराती हो, टीना। बधाई हो और मेरा सारा प्यार।
: यू-ट्यूब पर लांच होगा ‘हमारे राम आएंगे...’
Thu, Jan 18, 2024
मुंबई
अयोध्या के तमाम धार्मिक स्थलों पर ‘हमारे राम आएंगे...’ एल्बम की शूटिंग पूरी हो चली है। इस एल्बम के शूट के लिए और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
लोगों के दिलों के अपनी एक्टिंग के दम पर राज करने वाले कलाकार अरुण गोविल समेत कई कलाकार होटल पार्क इन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बातें रखी। ‘हमारे राम आएंगे...’ एल्बम की शूटिंग पूरी करने के बाद कलाकारों ने यू ट्यूब प्लेटफार्म पर इसके लांच को लेकर भी जानकारी दी।
: पति भरत के अफेयर ने तोड़ा एक्ट्रेस का दिल
Thu, Jan 18, 2024
मुंबई
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के अपने पती, भरत तख्तानी से अलग होने के दावे किए जा रहे हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने, 29 जून, 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में, बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। इसके बाद इन्हें दो बेटियां भी हुई थीं।
आखिर बार कपल को साथ में हेमा मालिनी के जन्मदिन पर अक्टूबर, 2023 में साथ देखा गया था। उसके बाद ये से कभी साथ नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर दावे किये जा रहे हैं ,कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि ये खबर अभी ऑफिसियल नहीं है।