: ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है फाइटर में
Wed, Jan 17, 2024
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है।फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर वायु सेना अधिकारी बने देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर की शुरूआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जिसमें वह कह रहे हैं कि फाइटर वह नहीं है, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, बल्कि फाइटर वह है, जो अपने दुश्मनों को ठोक देता है। अनिल कपूर बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ वायु सेना अधिकारियों की एक टीम तैयार करते हैं, जिनमें ऋतिक, दीपिका और करण शामिल हैं। फिर पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद सभी फाइटर जंग के लिए तैयार होते हैं और जान की बाजी लगाते नजर आते हैं। ‘फाइटर’ में ऋतिक रौशन स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। ‘फाइटर’ का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
: 18 साल पर कराया था अबॉर्शन, रचाई 3 शादी
Wed, Jan 17, 2024
न्यूयोर्क
फेमस पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को भला कौन नहीं जानता है। वे दुनियाभर में पॉपुलर हैं और उनके गाने भी खूब सुने जाते हैं। गायिका अभिनेत्री सेलेना गोमेज के 18 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद अब पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स ने फिर से इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया है। उनके प्रतिष्ठित हिट गीत ‘टॉक्सिक’ ने अपने 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
मिरर डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 42 वषीर्या ब्रिटनी स्पीयर्स ने यह घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया साइट पर अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है कि वह फिर कभी संगीत नहीं बनाएंगी और उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी है। ब्रिटनी के 43 मिलियन अनुयायी उम्मीद कर रहे थे कि पॉप आइकन अपने नंबर वन ट्रैक की रिलीज की सालगिरह मनाएंगी लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ समय के लिए चुप रहने का फैसला किया है तो वे निराश हो गए। मिरर, के अनुसार इस महीने की शुरूआत में उन्होंने हटाए गए एक पोस्ट में खुलासा किया था कि वह संगीत बनाने के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो में वापस नहीं आएंगी, बल्कि वह पर्दे के पीछे काम करके और अन्य कलाकारों के लिए ट्रैक लिखकर खुश हैं। ब्रिटनी ने कहा, जब मैं लिखती हूं तो मनोरंजन के लिए लिखती हूं या अन्य लोगों के लिए लिखती हूं। मैंने पिछले दो वर्षों में अन्य लोगों के लिए 20 से अधिक गाने लिखे हैं । मैं एक घोस्ट राइटर हूं और मैं ईमानदारी से इसका आनंद लेती हूं। उन्होंने एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी थी कि चार्ली एक्ससीएक्स और जूलिया माइकल्स को ब्रिटनी के कथित नए एल्बम के लिए गाने लिखने के लिए कहा गया था, लेकिन दो बच्चों की मां ने दावों को बकवास बताया। ब्रिटनी ने खुलासा किया वह खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समय ले रही थीं और बहुत लंबे समय तक नया संगीत नहीं बनाएंगी। उन्होंने पहले 2021 में अपनी विवादास्पद रूढ़िवादिता से मुक्त होने के बाद संगीत उद्योग छोड़ने की बात कही थी और कहा था कि संगीत बनाने से इनकार करना उनके पिता जेमी स्पीयर्स सहित उनके परिवार के खिलाफ अवहेलना का कार्य था।
हालांकि, एक साल बाद उन्होंने एल्टन जॉन के सहयोग से ट्रैक ‘होल्ड मी क्लोजर’ जारी किया, लेकिन अभी तक कोई नया संगीत रिकॉर्ड नहीं किया है। उनका पिछला एल्बम 'ग्लोरी' 2016 में रिलीज हुआ था। सिंगर ने 3 शादी की जो खूब चर्चा में रहीं। एक मैग्जीन में ब्रिटनी पर लिखी किताब के कुछ अंश को शामिल किया गया है। इसमें ब्रिटनी, जस्टिन टिंबरलेक संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कुबूला है कि वे अपनी टीनएज में थीं और जस्टिन टिंबरलेक संग वे रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने ये भी बताया है कि वे इस दौरान 18 साल की थीं और प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने अबॉर्शन भी कराया था। ब्रिटनी की दो शादियां टूट चुकी हैं। साल 2004 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर से लास वेगास में शादी की थी। ब्रिटनी स्पीयर्स ने दूसरी शादी रैपर केविन फेडरलाइन से की। और तीसरी शादी ब्रिटनी और 29 साल की सेम असगरी ने 2022 में एक-दूसरे से शादी की थी।
: एक्टर मस्ती भरे अंदाज में कलरफुल लुंगी पहने नजर आए
Wed, Jan 17, 2024
मुंबई
‘सलार’ की जबरदस्त कलेक्शन, फिर ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट अनाउंसमेंट और अब ‘द राजा साब’ का फर्स्ट लुक। प्रभास इस साल अपने फैंस के लिए काफी कुछ नया लेकर आने को तैयार हैं। आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ की पहली झलक दिखाई है। पोस्ट में वे चेहरे पर मुस्कुराहट लिए और कलरफुल लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। मारुति दसारी इस रोमांटिक-हॉरर ड्रामा के डायरेक्टर होंगे। प्रभास की हाल ही में ‘सलार’ रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ पार का कलेक्शन किया। 2 दिन पहले प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी थी कि उनकी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ मई 9 को रिलीज होगी। इतना ही नहीं, आज जब प्रभास ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द राजा साब’ की घोषणा की तो उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दी। जहां एक फैन ने लिखा- रिबेल मोड खत्म, डार्लिंग मोड शुरू। वहीं दूसरे फैन ने इस मूवी को अभी से ब्लॉकबस्टर कह दिया। पोस्टर में प्रभास खाली सड़क के ऊपर डांस पोज में दिख रहे हैं। पीछे आतिशबाजी का माहौल नजर आ रहा है। मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म में प्रभास को एक शानदार लुक में पेश किया जाएगा। ये एक किंग-साइज रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी, जिसमें आॅडियंस को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा। ‘द राजा साब’ 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने कहा- ‘द राजा साब’ आज तक की मेरे सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। प्रभास और पीपल मीडिया के साथ का कोलैबरेशन बहुत एक्साइटिंग और रोमांचक है। हम अपनी आॅडियंस को एक ग्रैंड हॉरर का एक्सपीरियंस देने को तैयार हैं। प्रभास का फिल्म में होना बहुत खास है क्योंकि हमारी डरावनी कहानी के साथ स्क्रीन पर उनकी दमदार प्रेजेंस दर्शकों को यकीनन सरप्राइज कर देगी। इस फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है। वहीं कार्तिक पलानी ने सिनेमैटोग्राफी की है। श्ऋ कमल कन्नन ने संभाला है, जो एसएस राजामौली की ‘मगधीरा’ और ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद हैं। फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले रिलीज की जाएगी।