: घर पर काम से जुड़ी बातें नहीं की जाती हैं बच्चन परिवार में
Tue, Jan 16, 2024
मुंबई
अगस्त्य नंदा के अनुसार बच्चन परिवार का यह रिवाज है कि घर पर काम से जुड़ी बातें नहीं की जाती हैं। यही वजह रही है कि उन्हें बचपन में नाना अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा नहीं था। जब एक दिन बिग बी उनके स्कूल गए, तो सभी लोग उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े। इस वक्त अगस्त्य को समझ में आया कि नाना का असल स्टारडम क्या है।
बाद में फिल्में देखने के बाद उन्हें समझ में आ गया है कि क्यों बिग बी को महानायक कहा जाता है। दूसरी तरफ, अगस्त्य बिग बी नहीं बल्कि अपने मामू अभिषेक बच्चन के फैन हैं। अभिषेक उनके लिए किसी रियल लाइफ हीरो से कम नहीं हैं। इंटरव्यू में अगस्त्य ने बताया- जिस तरह मेरा परिवार रहा है, घर पर काम की बात नहीं होती है। मेरे नाना ने कभी भी घर पर काम के बारे में बात नहीं की। ऐसे में मुझे उनके स्टारडम के बारे में नहीं पता था। मेरे लिए वो सिर्फ नाना थे, ना कि कोई सुपरस्टार। जब वो स्कूल आते थे, तब हर कोई उनके लिए पागल हो जाता। तब भी मैं कुछ समझ नहीं पाता था। एक दिन वो ग्रैंडपेरेंट्स डे पर स्कूल आए। तब उनके स्टारडम के बारे में मुझे पता चला। फिर जब मैंने फिल्में देखनी शुरू कीं, तब पता चला कि वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं। अगस्त्य ने बताया कि नानी जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं है कि घर पर काम से जुड़ी कोई भी बातें हों। अगस्त्य ने आगे बताया कि बिग बी नहीं बल्कि वो अभिषेक बच्चन के फैन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने कभी नानू को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखा है। वो मेरे लिए सिर्फ नानू रहे हैं। मेरे मामू वास्तव में बड़े होने पर मेरे हीरो रहे हैं। हमारी जेनरेशन धूम, हाउसफुल, गुरु जैसी फिल्में देखकर बड़ी हुई है। ये हमारी फिल्में हैं। मेरे मामू मेरे हीरो थे, जब मैंने धूम देखी तो मुझे लगा, हे भगवान, वो बाइकें। मेरे नाना एक पीढ़ी आगे के थे, इसलिए मैं उन्हें देखकर बड़ा नहीं हुआ। मैं मामू को देखकर बड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और अब भी हूं। उन्होंने आगे कहा- मामू को ज्ञान देना पसंद है, यह उनकी पसंदीदा चीज है। वो आपको किसी भी चीज के बारे में ज्ञान दे सकते हैं। उनकी सारी बातें मेरे लिए बहुत जरूरी रहती हैं और उससे मुझे मदद भी मिलती है। मैं उन्हें सुनता हूं और उन बातों को अपनाता भी हूं। अगस्त्य नंदा हाल ही में फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ सुहाना कपूर और खुशी कपूर भी नजर आई थीं। अगस्त्य आने वाले दिनों में श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जो लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित होगी।
: बेटा-बेटी के लिए मैच्योर और पोजेसिव डैड हैं अजय
Tue, Jan 16, 2024
मुंबई
अजय देवगन बॉलीवुड के सिंघम माने जाते हैं उनका दमदार लुक उनके फैंस को काफी पसंद है वह एक्टर होने के साथ ही काफी अच्छे पिता भी हैं। उनके और एक्ट्रेस काजोल के 2 बच्चे हैं एक बेटा और बेटी। वह कभी अपना पिता के जैसे पापा नहीं बनना चाहते उन्होंने इंटरव्यू में ये खुलासा किया था। बता दें, अजय देवगन को लेकर हमेशा ये चर्चा रही है कि वह एक मैच्योर और पोजेसिव डैड हैं एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था कि अब बच्चों के साथ स्ट्रिक्ट रहने का टाइम नहीं है और अब वो समय जा चुका है जब पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ स्ट्रिक्ट रहना पड़ता है और वो खुद इस बात को काफी अच्छे से समझते हैं और कोशिश करते हैं कि वो अपने बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं।
अजय ने यह भी खुलासा किया कि उनके खुद के पिता वीरू देवगन उनके लिए काफी सख्त थे और उन्हें बचपन में काफी डांट भी पड़ती थी। उनके अनुसार बच्चों को पालने का यही तरीका था लेकिन अब यह तरीका पुराना हो चुका है और अब मां-बाप को बच्चों के साथ सख्ती से पेश नहीं आना चाहिए वरना बात बिगड़ भी सकती है। आपको अपने बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव तो होना पड़ेगा लेकिन इसके साथ ही आपको उनसे दोस्ती भी करनी पड़ेगी। अजय का कहना है कि एक पिता के रूप में वो अपने बच्चों से खुलकर बात करते हैं और उन्होंने और उनकी पत्नी काजोल ने बच्चों को सही और गलत के बीच फर्क बताया है और उन्हें गलतियां करने का मौका भी दिया है ताकि वो खुद अपनी गलतियों से सीख सकें।
: मुंबई में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला
Mon, Jan 15, 2024
मुंबई
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन तक हर तरह का रोल निभा चुके हैं। जॉन अब्राहम आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। जॉन अब्राहम इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है।
इस बंगले की कीमत 75.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जॉन अब्राहम का नया घर मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर स्थित है। जॉन अब्राहम का यह बंगला निर्मल भवन के नाम से है, जो करीब 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है। इस बंगले का सौदा 27 दिसंबर 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपए स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है। यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है। खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं।