BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मुंबई में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला

Admin

Mon, Jan 15, 2024

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन तक हर तरह का रोल निभा चुके हैं। जॉन अब्राहम आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में विलेन के रोल में नजर आए थे।  जॉन अब्राहम इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है।

इस बंगले की कीमत 75.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जॉन अब्राहम का नया घर मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर स्थित है। जॉन अब्राहम का यह बंगला निर्मल भवन के नाम से है, जो करीब 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है। इस बंगले का सौदा 27 दिसंबर 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपए स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है।  यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है। खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें