BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाकर किसानों और समाज के हित में करूंगा : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज के सक्रिय युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत सभापति शैल साहू के प्रतिनिधि महेंद्र साहू को किसान विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू द्वारा की गई।

महेंद्र साहू की नियुक्ति की घोषणा होते ही साहू समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ के शशिकांत साहू, किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष छोवाराम साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष हीरामन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष नेतराम साहू, देवनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष पोषण साहू, बुडेरा परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेश साहू, संयुक्त सचिव नीलकंठ साहू, तिल्दा तहसील अध्यक्ष मनीराम साहू, लखना परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, किरना परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन साहू, तिल्दा शहर अध्यक्ष मनोहर साहू, जनक साहू, रायखेड़ा परिक्षेत्र के झब्बूलाल साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र जेठी, सुरेंद्र साहू, कृष्णा साहू, भुवन साहू, ज्योतिष प्रकाश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज साहू, मोहन साहू, दासजी साहू, डॉ. एल.पी. साहू, सनी साहू, राजू साहू, मनहरण साहू, पूर्व जनपद सदस्य चिमन साहू, कान्हा साहू, उत्तम साहू, डॉ. जगराखन साहू, संदीप साहू, चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश साहू संघ ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त समाज के प्रति हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए तथा समाज के युवाओं को सेवा, शिक्षा, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता के कार्यों से जोड़ा जाए।

उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं समाज के सहयोग से वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

महेंद्र साहू की नियुक्ति को साहू समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान विभाग किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा समाज के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें