: जेंडर भेदभाव का शिकार हो चुकी हैं दीया मिर्जा
Tue, Dec 5, 2023
मुंबई
दीया मिर्जा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर भेदभाव पर बात की है। दीया ने बताया है कि जब वे इंडस्ट्री में आई थीं, तब एक्टर्स की संख्या ज्यादा थी। इस कारण भेदभाव बड़े स्तर पर होता ही था। उन्होंने यह भी बताया है कि आउटडोर शूट के वक्त एक्ट्रेसेस को वैनिटी वैन की सुविधा भी नहीं दी जाती थी। उन्हें कपड़े पेड़ या पत्थर के पीछे बदलने पड़ते थे। कई कलाकारों के लिए जूनियर आर्टिस्ट साड़ी और चादर का घेरा बनाते थे, जिसमें वे लोग कपड़े चेंज करते थे।
एक्ट्रेसेस के लिए अलग से बाथरूम तक की कोई व्यवस्था नहीं रहती थी। इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा- जब मैंने फिल्मों में कदम रखा था, जब सेट पर बहुत कम महिलाएं काम करती थीं। इस कारण हर मोड़ पर भेदभाव का एहसास होता था। हमें हर तरह से अलग ट्रीट किया जाता था। मेल एक्टर्स की वैनिटी वैन की तुलना में हमारी वैन की साइज छोटी होती थी। जब हन गाना शूट करने के आउटडोर जाते थे, तब कपड़े बदलने के लिए प्रॉपर सुविधा नहीं रहती थी। बाथरूम का इंतजाम भी नहीं होता था। दीया ने यह भी बताया कि अगर वे या कोई भी एक्ट्रेस सेट पर लेट आती थीं, तो उन्हें अनप्रोफेशनल का टैग मिल जाता था। मगर वहीं मेल एक्टर पर यह चीज लागू नहीं होती थी। उनके लेट आने पर किसी को कोई दिक्कत होती थी। इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ इंडिया के दौरान अठक को दिए इंटरव्यू में आशा पारेख ने भी इस विषय पर बात की थी। उन्होंने कहा था- उस समय जब हम शूटिंग के लिए जाते थे, तो स्टूडियो में बाथरूम नहीं होते थे और हम बाथरूम गए बिना पूरा दिन वहीं बैठे रहते थे। शुक्र है कि मुझे किडनी से जुड़ी कोई समस्या नहीं हुई। कभी-कभी हम झाड़ियों के पीछे अपने कपड़े भी बदलते थे।
सबसे पहले 1985-86 में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने वैनिटी वैन बनवाई थी, जिसकी ओपनिंग अमिताभ बच्चन ने की थी। पूनम ने 2021 में सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा था- मैं नहीं जानती थी कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास बना रही हूं, जब मैंने पहली बार अपनी मेकअप वैनिटी वैन की शुरूआत की। कई आर्टिस्ट मुझे इस कॉन्सेप्ट को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं। पहले आॅन लोकेशन शूट करने में बहुत परेशानी होती थी। न टॉयलेट, न कपड़े बदलने और खाना खाने की जगह, आर्टिस्ट को धूप और धूल में ही लोकेशन पर वक्त गुजारना पड़ता था। दीया ने साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज जीता था। फिर उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2001 की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से की थी। हाल में उन्हें फिल्म भीड़ और धक-धक में देखा गया था। दीया ने लगभग 33 फिल्मों में काम किया है। दीया ने 2021 में 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी। रस्मों और शादी के फंक्शन में केवल उनके करीबी फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दीया और वैभव दोनों की ही यह दूसरी शादी है। इससे पहले 2014 में दीया ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से शादी की थी, जिनसे 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था।
: ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट टली
Tue, Dec 5, 2023
मुंबई
अक्षय कुमार ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की अपडेटेड रिलीज डेट बताई। पहले यह फिल्म 2024 की दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट 6 जून, 2025 कर दी है। अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मनोरंजन होगा अब पांच गुना ज्यादा। 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। दूसरे पोस्ट पर लिखा था- हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का श्रेय आॅडियंस को जाता है।
ऐसे में हम एक बार फिर आप सभी से वही स्वागत की उम्मीद कर रहे हैं। 'हाउसफुल' टीम ने बहुत ही एंटरटेनिंग कहानी तैयार की है, जिसके लिए हाई लेवल का श्ऋ चाहिए। इसी वजह से हमनें डिसिजन लिया है कि फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज करेंगे। बता दें यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की 5३ँ फिल्म होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी होंगे। हाउसफुल फिल्म 30 अप्रैल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल और दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान नजर आए थे। साजिद खान की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 124 करोड़ रुपए था। ‘हाउसफुल 2’ फिल्म 5 अप्रैल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, असिन, जरीन खान, श्रेयस तलपड़े, रणधीर कपूर के साथ दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी नजर आए थे। साजिद खान की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 186 करोड़ रुपए था। ‘हाउसफुल 3’ फिल्म 3 जून 2016 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे और बोमन ईरानी नजर आए थे। साजिद-फरहाद की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 195 करोड़ रुपए था। ‘हाउसफुल 4’ फिल्म 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे नजर आए थे। फरहाद की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 296 करोड़ रुपए था। यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी थी। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-4 का प्रचार करने के लिए 8 कोच की विशेष ट्रेन चलाई गई थी। इसके बाद रेलवे के पास ऐसे ही 7 और प्रोजेक्ट्स कतार में थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ‘हाउसफुल 4’ के प्रमोशन के बाद उन्हें करीब 53 लाख रुपए की आय हुई थी। 'हाउसफुल 5' साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले 6 जून, 2025 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस भी दिखाई देंगे। साजिद अपनी टीम के साथ ‘हाउसफुल’ सीरीज के 5वें पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मूवी को आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जाएगा। बाहुबली और पद्मावत को भी इसी फॉर्मेट में शूट किया गया था। साजिद और अक्षय अपना कॉमेडी एवेंजर्स यूनिवर्स बना रहे हैं।
: शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन
Tue, Dec 5, 2023
मुंबई
अजय देवगन इन दिनों अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं, हालांकि खबर है कि वो सेट पर एक एक्शन सीन शूट करते हुए घायल हो गए हैं। चेहरे में चोट लगने के बावजूद अजय ने शूटिंग बंद नहीं होने दी और जख्मी हालत में ही शूटिंग की है। हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में चल रही है।
शूटिंग के सेट पर अजय पर कुछ एक्शन सीन फिल्माए जा रहे थे कि तभी उनकी आंखों के पास चोट लग गई है। रिपोर्टस में बताया गया है कि उन्हें कॉम्बेट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान धक्का लगा था, जिससे उन्हें चोट लगी। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चोट लगने के बाद अजय ने शूटिंग से ब्रेक लिया और मेडिकल हेल्प ली। अजय की नामौजूदगी में कुछ समय के लिए शूटिंग रोक दी गई थी, हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने के तुरंत बाद अजय देवगन ने फिर शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म होगी। इस फिल्म में तीनों फ्रैंचाइजी के हीरो अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तीनों साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म में नई स्टारकास्ट भी जोड़ी गई है।
जहां फिल्म में करीना कपूर, अजय के साथ लीड रोल में हैं वहीं फिल्म में अब टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है। जिनके लुक भी जारी कर दिए गए हैं। सिंघम अगेन की शूटिंग का पहला शेड्यूल हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया गया था, जिसमें क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फिल्म सिंघम अगेन अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी।