: 24 घंटे तक बाढ़ में फंसे रहे आमिर खान
Wed, Dec 6, 2023
मुंबई
देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात मिचौंग का कहर जारी है। चक्रवात मिचौंग के कारण आई चेन्नई बाढ़ में तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी फंस गए थे। अब इंटरनेट पर नई तस्वीरें सामने आई हैं। जहां आमिर खान एक रेस्क्यू बोट में नजर आ रहे हैं। विष्णु ने एक्स पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए यह जानकारी दी है।
फोटोज में विष्णु और आमिर खान एक साथ रेस्क्यू बोट में नजर आ रहे थे। आमिर सफेद कुर्ता और जींस में नजर आए। उनके साथ विष्णु विशाल की पत्नी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी मौजूद थीं। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए विष्णु ने लिखा, हमारे जैसे फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए रेस्क्यू टीम को धन्यवाद। करापक्कम में बचाव मिशन शुरू हो गया है.. ऐसे मुश्किल वक्त में में टीएन सरकार द्वारा शानदार काम। उन सभी लोगों को धन्यवाद जो लगातार काम कर रहे हैं। आमिर 24 घंटे तक बारिश के कारण बिना पानी, बिजली और फोन के खराब सिग्नल के कारण वहां जूझते रहे।
वहीं साउथ एक्टर विष्णु विशाल ने भी सोशल मीडिया पर यह बताया कि बाढ़ की वजह से उनके घर में पानी भर गया है। जिसके बाद सरकार ने तुरंत ही उनकी मदद के लिए रेस्क्यू टीम भेजी। कुछ समय बाद विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। आमिर खान इन दिनों अपनी बीमार मां जीनत हुसैन के इलाज के लिए मुंबई से चेन्नई गए थे। उन्हें कुछ महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था। उनका इलाज चेन्नई से कराया जा रहा है।
: बॉलीवुड नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री अनीशा मधोक
Wed, Dec 6, 2023
बॉलीवुड नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री अनीशा मधोक
मुंबई
बुली हाई में अपने काम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनीशा मधोक ने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि सभी भूमिकाएं स्टार किड्स को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने लिए मौके खुद बनाएंगी।मनोरंजन उद्योग में जब सही अवसर पाने की बात आती है तो नेटवर्किंग और संदर्भ मायने रखते हैं। योग्यता के साथ भाग्य का भी अपना मूल्य है, लेकिन प्राथमिकता के अनुसार संपर्क वाले अभिनेता को अक्सर अवसर मिलता है।
अभिनेत्री ने कहा, यदि प्रतिभा कड़ी मेहनत नहीं करती तो कड़ी मेहनत प्रतिभा को हरा देती है। हालांकि मुझे अपने देश के बजाय वैश्विक फिल्म उद्योगों में अधिक अवसर मिले हैं। मुझे नहीं लगता कि यहां मेरी प्रतिभा को महत्व दिया जाता है और मैंने उससे समझौता कर लिया है। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि सारी भूमिकाएं भाई-भतीजावाद के पास चली जाएंगी, मैं अपने अवसर खुद बनाऊंगी।अनीशा ने साझा किया, मुझे भाई-भतीजावाद के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना है।
यह बॉलीवुड में हर जगह है। मुझे लगता है कि मैं किसी से भी दोस्ती कर सकती हूं, इसलिए मैं कई स्टार किड्स से दोस्ती करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि बॉलीवुड को सीमित कलात्मक प्रयासों तक सीमित रहने के बजाय प्रतिभा खोज के वैश्विक स्तर पर कूदना चाहिए और जब तक ऐसा नहीं होता, मैं वैश्विक फिल्म उद्योगों पॉलीवुड और टॉलीवुड से जुड़ी रहूंगी।उन्होंने हाल ही में उमराव जान फेम मुजफ्फर अली के लिए एक म्यूजिकल प्ले आनंद भी किया था।उन्होंने कहा, मैं लॉस एंजिल्स में एक नाटक में अभिनय कर रही थी और दर्शकों के बीच बैठे फिल्म निर्माता बिल मैकएडम्स जूनियर की नजर मुझ पर पड़ी। उन्होंने मुझे मेरी पहली स्वतंत्र हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका में लिया। मेरा मानना है कि व्यक्ति को वही करते रहना चाहिए जो उसे पसंद है।
साड़ी में पलक तिवारी के बोल्ड अवतार ने मचाया तहलका
मुंबई
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी ग्लैमरस दुनिया में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बेहद ही कम समय में पलक ने इस मुकाम को हासिल किया है. एक्ट्रेस ने अभी हाल में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. पलक तिवारी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाए हुए हैं. पीली साड़ी एयर डीप नेक ब्लाउज में उनकी कुछ तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. एक्ट्रेस अपनी अदाओं और अदाएगी से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाए रहती हैं. उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाती हैं.
पीले कलर की साड़ी में पलक तिवारी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने कातिलाना अंदाज और मनमोहक स्माइल से सभी का दिल घायल कर देती हैं. पलक तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं. वहीं, फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आती हैं. पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक ने बिजली बिजली सॉन्?ग किया है. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उनका नाम फैंस बिजली गर्ल ही बुलाने लगे.
मलाइका ने पहनी ऐसी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, रोशनी पड़ी तो दिख रहा....
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री मलायका अरोरा ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें हसीना ने बेहद अश्लील कपड़े पहने हैं! मलाइका ने पहनी ऐसी स्कर्ट कि हाथ लगाते ही दिख जाए अंदर का सबकुछ! एक्ट्रेस के लुक ने सभी को हैरान कर दिया.
मलाईका अरोड़ा पहनें सी थ्रू स्कर्ट: मलायका अरोड़ा कई सालों से बॉलीवुड में हैं और आज भी यह खूबसूरती लुक और फिटनेस के मामले में टॉप एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है। मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा अपने लुक्स और बोल्ड ड्रेसेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि इस हसीना ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो (मलाइका अरोड़ा म्यूजिक वीडियो) लॉन्च किया है जिसमें उनके साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा हैं। इस वीडियो के लॉन्च इवेंट में गुरु और मलाइका ने अपने नए गाने पर एक साथ डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस म्यूजिक वीडियो लॉन्च के लिए मलाइका ने ऐसी स्कर्ट पहनी थी जिस पर रोशनी पड़ते ही अंदर का सब कुछ नजर आ रहा
था…
मलाइका अरोड़ा ने इतने पतले फैब्रिक की स्कर्ट पहनी थी
जैसा कि हमने आपको अभी बताया, अपने नए म्यूजिक वीडियो के लॉन्च पर मलाइका ने को-ऑर्ड स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना था। इस लुक में बेशक मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मलायका की स्कर्ट एक सीक्वेंस स्कर्ट थी और इसका कपड़ा काफी पतला था जिसके कारण हसीना ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं!
रोशनी होते ही सब कुछ दिख रहा था, नजरें एक ही जगह टिकी हुई थीं!
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा गुरु रंधावा के साथ उनके ही गाने पर डांस कर रही हैं. बैकग्राउंड में उनके गाने का वीडियो चल रहा है और दोनों सामने खड़े होकर परफॉर्म कर रहे हैं. प्रदर्शन के कारण सारी रोशनी गुरु और मलायका पर केंद्रित है; जब लाइट पत्नी मलायका की स्कर्ट पर पड़ी तो एक्ट्रेस का पहना हुआ अंडरगारमेंट नजर आ रहा था। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड का ये बोल्ड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
: फाइटर से ऋतिक रोशन की पहली झलक आई सामने, स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के लुक से उड़ाए होश
Wed, Dec 6, 2023
फाइटर से ऋतिक रोशन की पहली झलक आई सामने, स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के लुक से उड़ाए होश
मुंबई
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म फाइटर को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही थी. फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटडे हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमंट को दोगुना करने के लिए अब फिल्म से ऋतिक का पहला लुक जारी कर दिया गया है. मकर्स ने लुक के साथ उनके किरदार को भी रीविल कर दिया गया है.
जी हां, फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रोल में नजर आएंगे जिन्हें उनके कॉल साइन पैटी के नाम से जाना जाता है. वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए पैटी उर्फ स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के कैप्शन में लिखा कि स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, कॉल साइन: पैटी, डेजिग्नेशन: स्क्वाड्रन, पायलट, यूनिट: एयर ड्रेगन्स, फाइटर फॉरएवर...वहीं ऋतिक के इस लुक को देखकर फैन्स काफी इंप्रेस्ड हैं. उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. 50 साल की उम्र में लोग उनकी फिटनेट देख हैरान हैं.
किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि आप इतने फाइन कैसे हो सकते हैं.. तो कई लोगों ने उनके जॉ लाइन की तारीफ करते हुए दिखे. वहीं इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. ऐसें फैंस दोनों की जोड़ी को दखने के लिए बेताब हैं. सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्शन में बनी इस एरियल एक्शन फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में होंगे.
वहीं ऋतिक के साथ सिद्धार्थ की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों वॉर, बैंग बैंग में एक साथ काम कर चुके हैं.फाइटर को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें ऋतिक और दीपिका हवा में स्टंट करते नजर आएंगे। यह वीएफएक्स से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। बता दें कि फाइटर अगले साल 2024, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर के साथ रिलीज होगा बड़े मियां छोटे मियां का टीजर
मुंबई
आने वाले दिनों में टाइगर श्रॉफ एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। बड़े मियां छोटे मियां 2 उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है।इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका हैं।अब फिल्म के टीजर से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां 2 का टीजर ऋतिक रोशन की फाइटर के साथ जारी किया जाएगा। यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
बड़े मियां छोटे मियां 2 का टीजर एक्शन से लबरेज होगा। इसी के साथ फिल्म का प्रचार शुरू होगा।यह फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सुल्तान और भारत के बाद अली अब्बास जफर की तीसरी ईद रिलीज होगी।इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है।
फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां 2 के अलावा टाइगर सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं।इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी हैं।अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह वर्तमान में फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं।इसके अलावा अभिनेता स्काई फोर्स का हिस्सा हैं। मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात भी अक्षय के खाते से जुड़ी है।
08 दिसंबर को मास्क टीवी पर प्रसारित होगी वेबसीरीज 'नुक्कड़'
मुंबई
वेब सीरीज नुक्कड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर 08 दिसंबर को रिलीज होगी। 06 एपिसोड की वेबसीरिज नुक्कड़ मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आगामी 08 दिसम्बर से प्रसारित होने के लिए तैयार है।निर्माताद्वय चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट ने नुक्कड़ का निर्माण किया है।
मास्क ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने बताया कि नुक्कड़ वेबसीरिज में दर्शकों को अभिक बेनजीर और सनम जिया के साथ वेद प्रकाश भी बेहद महत्वपूर्ण चरित्र में दिखने वाले हैं। इन तीनों ने अब तक डार्क या ग्रे शेड्स और कॉमेडी प्रधान फिल्में की थी लेकिन नुक्कड़ में इनलोगों ने कुछ लीक से हटकर काम किया है। मास्क टीवी ओटीटी का हाल फिलहाल में एक साल का सफर भी पूरा होने वाला है लेकिन इस वर्षगांठ से पहले ही नुक्कड़ की सौगात देना भी इस प्लेटफॉर्म की एक शानदार उपलब्द्धि ही है।
नुक्कड़ के मुख्य किरदार तृप्ति साहू, अपाला बिष्ट, इमरान हुसैन , रोहित बनर्जी ,सागर सैनी , वीणा ,पूजा,सौरभ,प्रीति शर्मा ,सुनील सैनी ,सतीश,रूबीना खान,प्रियंका कश्यप ,विशाल सिंह,करण मेहरा हैं। नुक्कड़ का निर्देशन अभिक बेनजीर ने किया है, वहीं छायांकन अशोक पांडा ने किया है,संगीतकार जॉय दत्ता और रुद्र मजूमदार के बनाये हुए संगीत को सुरों से सौगत डे पिरोया है,जिन्हें कलमबद्ध वशकर घोष ने किया है।