: गोल्डन साड़ी पहन श्रिया सरन दिखीं बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश ब्लाउज पर अटकी फैंस की निगाहें
Sun, Oct 1, 2023
मुंबई
साउथ फिल्म और बॉलीवुड फिल्म की एक्ट्रेस श्रिया सरन आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच पोस्ट कर उन्हें अपने हुस्न का कायल कर देती हैं। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर बवाल मचाता रहता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही लाइमलाइट में आ गई हैं।
इन तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दृश्यम में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हर बार अपने नए-नए लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का दिल मचल देती हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने एथनिक लुक से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस की निगाहें उन पर टिकी रह गई हैं।
श्रिया ने इस फोटोशूट के लिए गोल्ड कलर की साड़ी पहनी हुई है, साथ ही स्टाइलिश ब्लाउज से टिम अप किया हुआ है। एक्ट्रेस के डीपनेक स्टाइलिश ब्लाउज पर से फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके, कजरारी निगाहें, बालों का जुड़ा बांधकर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को खूबसूरती से निखारा है। श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग लिस्ट है।
घर आने जैसा लगा बॉलीवुड : पाकिस्तानी गायिका ज़ेब बंगश
मुंबई
वह हमेशा सोचती थीं कि बॉलीवुड में एक पूरी फिल्म के लिए संगीत तैयार करना काफी मुश्किल काम है। हालांकि ज़ेब बंगश ने जब बॉलीवुड फिल्म – ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के लिए संगीत दिया तो वो बॉलीवुड में संगीत देने वाली पहली पाकिस्तानी कलाकार बन गयी। उसे याद करते हुए वह कहती हैं कि यह “घर आने” जैसा लगा।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म बहुत खास थी क्योंकि इसमें कुछ नया करने की जरूरत थी। वह याद करती हैं: “अलंकृता अन्विता, अंकुर मुखर्जी, अमृत महाजन और मैंने उस भावना को साझा किया और साथ आये। यह वास्तव में एक समुदाय खोजने जैसा था। बैठकें प्रोडक्शन हाउस में नहीं बल्कि घरों में भोजन और संगीत, चुटकुले और कविता पर आयोजित की गईं।
भारत और पाकिस्तान के बीच कलाकारों के वर्तमान गैर-आदान-प्रदान पर अफसोस जताते हुए, वह कहती हैं कि यह कलात्मक समुदाय को सिकोड़ता है। “हमने जो फिल्म बनाई, वह अलग थी, जिस पर हम सभी विश्वास करते थे। पड़ोसियों के बीच इस तरह का सौहार्द बहुत समृद्ध है – और मैं इसे अपने अनुभव से कहती हूं।” 30 सितंबर को जेब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लाइव प्रदर्शन करने वाली हैं। वह कहती हैं:यह एक सपने सच होने जैसा लगता है।”
जो व्यक्ति कई भाषाओं में गाता है, उससे जब पूछा जाता है कि कौन सी भाषा उसके सबसे करीब है तो वह हंस कर कहती हैं, “पश्तो मुझे घर के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है, उर्दू और हिंदी मेरी कल्पना को खोल देती है, फ़ारसी एक गर्मजोशी से गले मिलने जैसा महसूस होता है, कश्मीरी एक जादुई देश में ले जाने जैसा महसूस होता है, तुर्की पुरानी यादों का एहसास कराता है और पंजाबी सबसे करीबी दोस्त है – एक याराना की तरह।”
उनसे पाकिस्तान में बेहद दिलचस्प संगीत परिदृश्य के रहस्य के बारे में पूछें, तो उन्होंने स्वीकार किया कि कभी-कभी उन्हें यह सोचकर आश्चर्य होता है कि वहां कलाकारों के लिए कितना कठिन है। “लेकिन फिर मुझे आश्चर्य होता है कि क्या आउटपुट ठीक उसी कारण से रोमांचक है जिस कारण यह चुनौतीपूर्ण है। कुछ मायनों में यह हमें अपने साइलो में काम करने और सफलता की कल्पना के बोझ के बिना अपनी अभिव्यक्ति पर फोकस करने की अनुमति देता है।”
ज़ेब बंगश ने उस्ताद नसीरुद्दीन सामी से संगीत सीखा है, वो कहती हैं कि शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षण ने उनके जीवन और संगीत अभिव्यक्ति को पूरी तरह से बदल दिया है। वो कहती हैं, “सबसे स्पष्ट परिवर्तन मेरी आवाज़ में ही है। यह क्या कर सकता है और कहां जा सकता है, इसका विस्तार हुआ है। ख्याल सीखने से मेरे और मेरे रिश्ते में बदलाव आया है, इससे वास्तव में शांत आत्म-आश्वासन की भावना आई है और मुझे अपने सभी संगीत प्रभावों को एक परिप्रेक्ष्य में एकीकृत करने में मदद मिली है।”
महामारी के दौरान, बंगश ने अपना सोलो एल्बम रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, “क्षेत्रीय गानों का एक संग्रह भी है जिसे मैं दुबई में रिकॉर्ड कर रही हूं।”
: वेब सीरीज मेन्शन 24 में नजर आएंगी अभिनेत्री अविका गौर
Thu, Sep 28, 2023
मुंबई
अभिनेत्री अविका गोर जल्द ही वेब सीरीज मेन्शन 24 में नजर आने वाली हैं। अविका ने कहा कि राजू गारी गाधी 3 के निर्देशक ओमकार के साथ फिर से काम करना दिलचस्प रहा। अभिनेत्री ने कहा, निर्देशक ओमकार के साथ दोबारा काम करना बेहद दिलचस्प है। मैंने उनके साथ राजू गारी गाधी 3 में काम किया, इस तेलुगु फिल्म को काफी सफलता मिली, इसलिए मैं उनके साथ दोबारा काम करके बहुत खुश हूं। अविका ने कहा, इस प्रोजेक्ट में, उनके पास कई कहानियां और कई एक्शन हैं और उनकी खूबी हॉरर और थ्रिलर है, जिसे वह दर्शकों के सामने ला रहे हैं।मुझे खुशी है कि मुझे तेलुगु बाज़ार में बड़े पैमाने पर किसी चीज का हिस्सा बनने का अवसर मिला है और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे इस पक्ष की सराहना करेंगे।सीरीज के पोस्टर के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, हां, पोस्टर बेहद दिलचस्प है क्योंकि आप वास्तव में यह पता नहीं लगा सकते हैं कि मैं अच्छी हूं, बुरी हूं या पीडि़ता हूं। यह भ्रमित करने वाला है और मुझे यह पसंद है। मेरा पिछला कोई भी पोस्टर ऐसा नहीं था, इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। जल्द ही इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा।अविका ओटीटी क्षेत्र में कई फिल्मों, थिएटरों और श्रृंखलाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन मैं इस समय अधिक विवरण साझा नहीं कर सकती। जैसे ही घोषणाएं होनी शुरू होंगी, मैं विवरण साझा करूंगी। मैं इस परिवर्तन को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आपको विभिन्न प्लेटफार्मों पर बहुत सारे अवसर मिलते हैं और मुझे खुशी है कि मैं उन्हें एक साथ हासिल करने में सक्षम हूं।उन्होंने कहा, मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं लगातार हिंदी और तेलुगु में परियोजनाओं पर काम कर रही हूं और अभी बहुत कुछ आना बाकी है। छुट्टियों को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान भी मैं डबिंग कर रही थी। मैं शूटिंग के बाद और उससे पहले अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हूं। मैं व्यस्त रहना पसंद करती हूं।
ग्रीन थाई स्लिट गाउन पहन अवनीत कौर ने दिखाई दिलकश अदाएं, बोल्ड लुक देख घायल हुए फैंस
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की हुस्न की बेबाक अदाएं देखकर फैंस एक बार फिर से मदहोश हो गए हैं। हालांकि फैंस उनकी तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं।एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस के बीच तेजी से लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम प पोस्ट करती हैं तो हर वक्त इंटरनेट पर तबाही मच जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अवनीत कौर ने ग्रीन कलर की स्टाइलिश थाई स्लिट गाउन पहना हुआ है।एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट में बेहद ही सिजलिंग एंड हॉट नजर आ रही हैं। फैंस अवनीत कौर की इन तस्वीरों को देखकर एक बार फिर अपना दिल हार गए हैं। अपने बालों का बन बनाकर और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लैमरस तरीके से निखारा है। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
: 'आंख मिचौली' का ट्रेलर रिलीज
Thu, Sep 28, 2023
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म आंख मिचौली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आंख मिचौली' के ट्रेलर को शेयर किया है। फिल्म 'आंख मिचौली' में मृणाल ठाकुर ने पारो का किरदार निभाया है,जिसे शाम होने के बाद दिखाई देना बंद हो जाता है। इसके अलावा परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी जैसे कलाकार भी इस ट्रेलर में अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हुए नजर आ रहे हैं।उमेश शुक्ला ने फिल्म'आंख मिचौली' का निर्देशन किया है।जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, आंख मिचोली 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आलिया भट्ट ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, वसन बाला की जिगरा में नजर आएंगी एक्ट्रेस
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेती हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के हिट होने के बाद आलिया ने अपनी एक और फिल्म जिगरा की अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म ने करण जौहर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं.दोनों मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं. फिल्म को वसन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं.करण जौहर और आलिया भट्ट दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. वीडियो में आलिया का लुक दिखाया गया है साथ में एक वॉइस ओवर आता है.जिससे लग रहा है कि वह अपने छोटे भाई या बहन से कह रही हैं कि वो उन्हें कुछ नहीं होने देंगी.करण जौहर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरे जिगरा की वापसी. आलियाभट्ट एक बार फिर वसन बाला के डायरेक्शन में बन रही असाधारण कहानी लेकर आ रही हैं. अटूट प्रेम और अटूट साहस की कहानी. जिगरा 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.जिगरा में आलिया भट्ट ना सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करने वाली हैं. वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी. आलिया के प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन्स के तले उनकी फिल्म डार्लिंग्स भी बनी थी. जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था.वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थीं. इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से करण जौहर ने लंबे समय के बाद डायरेक्शन में वापसी की थी. फिल्म को ऑडियन्स ने बहुत पसंद किया है.