BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: फिलीपींस में यात्री नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुयी

Admin

Sat, Jul 29, 2023
मनीला फिलीपींस में रिज़ल प्रांत के पास लगुना डे खाड़ी में खचाखच भरी यात्री नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। फिलीपीन तटरक्षक (पीसीजी) ने  यह जानकारी दी। पीसीजी ने कहा कि अधिकतम क्षमता 42 यात्रियों वाली नाव 70 लोगों को ले जा रही थी और यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। पीसीजी ने कहा कि खोज और राहत अभियान शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। दुर्घटना के समय नाव बिननगोनन शहर से फिलीपींस की सबसे बड़ी झील लगुना डे बे में तालीम द्वीप की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब डोकसूरी तूफान फिलीपींस से दूर चल रहा था, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। पीसीजी ने कहा कि बिननगोनन शहर से लगभग 45 मीटर दूर तेज हवाओं ने मोटरबोट को टक्कर मार दी, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थानीय मीडिया द्वारा साक्षात्कार में जीवित बचे लोगों ने कहा कि हवा और बारिश होने पर यात्री नाव के एक तरफ भाग गए, जिससे नाव एक तरफ झुक गई, जिससे कई यात्री नाव के नीचे फंस गए। दक्षिणी ब्राजील में अनाज डिपो में विस्फोट, आठ लोगों की मौत साओ पाउलो दक्षिणी ब्राजील के पराना प्रांत में एक कृषि-औद्योगिक सहकारी समिति में अनाज डिपो में हुये विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के मुताबिक विभाग ने बताया कि  तड़के हुई विस्फोट की घटना के बाद ढही हुई संरचना के मलबे से खोज करने पर बचावकर्मियों को छह लोगों के शव मिले। इससे पहले बुधवार दोपहर को पलोटिना शहर में स्थित डिपों में हुए विस्फोट के बाद दो शव पाये गए थे। पराना अग्निशमन विभाग के अनुसार इस दुर्घटना में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए है। विस्फोट के समय पराना में इस दूसरी सबसे बड़ी सहकारी समिति के कर्मचारी रखरखाव का काम कर रहे थे। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ब्राज़ील के ग्लोबो न्यूज़ चैनल को बताया कि विस्फोट की आवाज़ मीलों दूर तक सुनी गई और इसके प्रभाव से आस-पास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये। जीवित बचे लोगों की तलाश और शवों निकालने के लिए लगभग 35 अग्निशामकों और खोजी कुत्तों को भेजा गया है।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें