BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तंगी के चलते पाकिस्तानी एक करोड़ में बेच रहे किडनी

Admin

Tue, Oct 3, 2023

करांची.

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस वजह से वहां की जनता भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब है कि लोग अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर है। जहां एक तरफ लोगों के पास खाने के पैसे नहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ तस्कर गरीबों के मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तस्कर पैसों के लिए गरीबों का किडनी बेच रहे हैं।

करोड़ों में बिक रही किडनी
पाकिस्तान में तस्कर इनदिनों कसाई बने हुए हैं। गरीबी का फायदा उठाकर उन्होंने अबतक 328 लोगों की किडनी निकाल चुके हैं। चौकाने वाली बात यह है कि एक किडनी को करीबन एक-एक करोड़ में बेचा जा रहा है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि तस्कर यहां के गरीबों की किडनियां निकालकर उसे विदेशों में बेच रहा है, जहां उन्हें एक किडनी के करीब 30 लाख से एक करोड़ रुपये तक मिल रहा है।

तस्कर गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार
तस्कर गिरोह के लीडर फवाद मुख्तार पर 300 से ज्यादा किडनियां निकालने का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस ने फवाद को पहले भी पांच बार गिरफ्तार किया था, लेकिन हर बार वह जमानत हासिल करने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे अमीरो को किडनी बेचते थे और बदले में उनसे मोटी रकम लेते थे। साथ ही यह बताया कि तस्कर गिरोह पूर्वी पंजाब प्रांत के अलावा पीओके में भी सक्रिय है। पुलिस ने जानकारी दी कि किडनी निकाले जाने के कारण तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

लोगों को नहीं दी गई किडनी निकालने की जानकारी
इस मामले में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि किडनी लोगों के निजी घरों में ही निकाली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को किडनी निकाले जाने की कोई जानकारी भी नहीं दी गई थी। तस्कर गिरोह के इस अपराध में एक मैकेनिक भी शामिल है, जो अस्पताल में जाकर लोगों को लुभाता था। यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पुलिस ने जनवरी में एक तस्कर गिरोह को पकड़ा था, जिसपर एक नाबालिग के किडनी निकालने का आरोप था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें