BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: गाजा: बिजली की सप्लाई ठप, अस्पतालों में मचा कोहराम, दम तोड़ रहे बिस्तर पर पड़े घायल

Admin

Thu, Oct 12, 2023

इजरायल
गाजा पर इजरायल के पलटवार के बाद यहां के लोगों की हालत बद से बदतर हो गई है। हाल यह है कि किसी के पास ना तो खाने का सामान बचा है और ना ही पानी। इजरायल के हमले में घायल हुए लोग अपने परिजनों के सामने दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में कोहराम मचा हुआ है। बिजली की सप्लाई ठप होने की वजह से मशीनें धीरे-धीरे बंद रही हैं। आईसीयू में भर्ती मरीजों को लाइफ सपोर्ट और ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रहा है। मशीनें बंद होने के साथ ही लोगों की धड़कनें भी बंद हो रही हैं।

अलजजीरा की रीपोर्ट के मुताबिक अहमद शेख अली नाम के एक शख्स नेक हा, मेरा भाई और दो बहनें नजरों के सामने मर गए। उनकी सांसें बंद हो रही थीं और हम केवल देख सकते थे। अस्पताल में मशीनें बंद हो गई हैं ऐसे में सभी मजबूर हैं। बता दें कि इजरायल ने गाजा पर पलटवार करने के साथ ही फ्यूल और जरूरी सामानों की सप्लाई बंद कर दी है। गाजा इजरायल से घिरा हुआ है ऐसे में उसे हर जरूरत पूरी करने के लिए इजरायल की तरफ देखना पड़ता है। इजरायल के रास्ते ही गाजा के लिए फ्यूल की भी सप्लाई होती है। फ्यूल की कमी की वजह से गाजा का बिजली घर बंद हो गया है।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि फ्यूल ना होने की वजह से गाजा में चिकित्सा सेवाएं खतरे में हैं। अगर तत्काल बिजली रीस्टोर नहीं की गई तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने वाली है। सबसे ज्यादा क्राइसिसि आईसीयू में है। यहां गंभीर मरीज हैं जो कि बिना बिजली और मशीनों के सरवाइव नहीं कर सकते। वहीं आईसीयू के अलावा भी दिक्कत यह है कि दवाइयों की भी सप्लाई ठप हो गई है।

लोगों के खाने के लाले पड़े
युद्ध के ऐसे माहौल में लोग रेफ्रिजरेटेड फूड के सहारे रह सकते हैं लेकिन बिजली ना होने की वजह से वह भी नहीं मिल पा रहा है। दुकानें और सुपरमार्केट भी बंद हो गए हैं। लाखों लोग इस विभीषिका के बीच मर जाने को मजबूर हैं। गाजा पावर प्लांट की तरफ से कहा गया है कि अगर इसे फिर से शुरू करना है तो फ्यूल का बंदोबस्त करना होगा। पावर कट की वजह से एटीएम से लोग पैसे तक नहीं निकाल पा रहे हैं। लोग आपस में बात भी नहीं कर पा रहे। मोबाइल और फोन सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें