BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जापान - न्यूयॉर्क में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन, एक की मौत, छह लापता...चेतावनी जारी

Admin

Tue, Jul 11, 2023
हडसन वैली अमेरिका में न्यूयॉर्क की हडसन वैली में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और सड़कों को बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दक्षिणपूर्वी न्यूयॉर्क में बाढ़ की चेतावनी जारी की और इसे ‘‘खतरनाक’’ बताया है। ऑरेंज काउंटी के कार्यकारी अधिकारी स्टीवन एम न्यूहौस ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। रॉकलैंड काउंटी के कार्यकारी अधिकारी एड डे ने निवासियों को भारी बारिश खत्म होने तक ‘‘सुरक्षित स्थान पर घर के भीतर ही रहने’’ के निर्देश दिए हैं। जापान में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, छह लापता दक्षिण-पश्चिम जापान में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आने और भूस्खलन होने के कारण  कम से कम छह लोग लापता हो गए। क्युशु और चुगोकु क्षेत्रों में सप्ताहांत से हो रही बारिश के कारण कई नदियों में बाढ़ आ गयी है और भूस्खलन की भी खबरें हैं जिसके कारण सड़कें अवरुद्ध हो गयी हैं, ट्रेन की आवाजाही पर असर पड़ा है तथा कुछ इलाकों में जल आपूर्ति बाधित हुई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने फुकुओका और ओइता प्रांतों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तथा नदी के तट पर तथा पर्वतीय इलाकों में रह रहे लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में रह रहे 17 लाख से अधिक निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि कम से कम छह लोग लापता हैं। जापान के सरकारी प्रसारणकर्ता ‘एनएचके टेलीविजन’ पर प्रसारित फुटेज में उफान पर बह रही यामाकुनी नदी का पानी ओइता प्रांत के याबाकेई शहर में एक पुल के ऊपर से बहता दिख रहा है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें