BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अफगानिस्तान में भीषण प्लेन क्रैश की घटना, क्रैश हुआ रूस जा रहा विमान, कई यात्रियों की जान जाने की आशंका

Admin

Sun, Jan 21, 2024

काबुल
अफगानिस्तान के भीषण प्लेन क्रैश की घटना हुई है। बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। अफगान की रिपोर्ट के अनुसार, एक दुखद घटना में विमान अपने रास्ते से भटक गया। जेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। इस विमान की पहचान को लेकर अभी तक अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले खबर आई कि यह विमान भारतीय यात्रियों से ही भरा हुआ था। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि यह विमान भारत का नहीं था। रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए भारत सकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही भारत का चार्टर विमान है। यह मोरक्को का एक छोटा विमान है।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान रूस की राजधानी मॉस्को की उड़ान भर रहा था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें