BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पति बच्चों को ले जा सकता है, मैं पाकिस्तान नहीं लौटूंगी; सीमा हैदर की दो टूक

Admin

Tue, Jul 11, 2023
इस्लामाबाद सचिन के प्यार में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत में आने पर पाकिस्तान के लोगों में बेहद गुस्सा है। सोमवार को सीमा का इंटरव्यू करने आए एक मीडियाकर्मी ने अपने मोबाइल फोन में एक वायस मैसेज सुनाया। इसमें सीमा और सचिन को बुरा-भला कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। मीडियाकर्मी के अनुसार उसके मोबाइल फोन पर यह वायस मैसेज पाकिस्तान से किसी मौलाना ने भेजा है। मैसेज को देखकर सीमा द्वारा व्यक्त की जा रही उस आशंका को बल मिलता है, जिसमें उसने पाकिस्तान लौटने पर मार दिए जाने की बात कही थी। उधर एक टीवी शो के लाइव प्रोग्राम के दौरान भी सीमा ने कहा कि अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी। शो के दौरान सऊदी अरब से लाइव सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उसे खूब भला-बुरा कहा। हालांकि वह बार-बार कहता रहा कि सीमा से उसका कोई लिखित तलाक नहीं हुआ है और वह अब भी उसकी पत्नी है। उसने भारत सरकार से एक बार फिर से अपील करते हुए सीमा और उसके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की। ‘गुलाम चाहे तो बच्चों को ले जा सकता है’ मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीमा ने पति गुलाम हैदर की मांग को ठुकराते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर अब पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती। अगर गुलाम हैदर चाहे और बच्चों की मर्जी हो तो वह बच्चों को पाकिस्तान ले जा सकता है। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान में गुलाम हैदर उस पर शक करता था और अक्सर मारता-पीटता था। सऊदी अरब जाने के बाद भी वह फोन पर गाली-गलौज करता था। लाइव शो के दौरान भी सीमा ने गुलाम हैदर से दो टूक कहा कि अगर वह उसे इज्जत देता तो शायद आज वह हिंदुस्तान में नहीं आती। सीमा के मुताबिक उसके बच्चे गुलाम हैदर को पापा न कहकर हैदर बुलाते थे। बच्चे अपने नाना (सीमा के पिता) को अब्बू बुलाते थे, क्योंकि बचपन से उन्होंने ही बच्चों को पाला-पोसा था।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें