BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: चीन में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 47 लोग दबे, कई घर तबाह

Admin

Mon, Jan 22, 2024

युन्नान

मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। और जब मौसम पलटी मारता है, तो काफी नुकसान होता है। पिछले कुछ समय में दुनियाभर में मौसम की मार के मामले देखने को मिल रहे हैं। चीन पर पिछले साल मौसम की काफी मार पड़ी। पर इस साल भी चीन पर मौसम की मार पड़ रही है। मौसम की मार का एक मामला चीन में आज, सोमवार, 22 जनवरी को भी देखने को मिला। चीन के साउथवेस्ट इलाके में युन्नान (Yunnan) प्रांत के झेनशियोंग (Zhenxiong) काउंटी में आज भीषण भूस्खलन का मामला सामने आया है।

करीब 47 लोग हुए दफन

जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया। इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने की खबर सामने आई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर करीब 200 रेस्क्यू वर्कर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही कई फायर इंजिन्स और एम्बुलेंस भी मौजूद हैं।

मृतकों की संख्या नहीं आई सामने

भूस्खलन की वजह से दफन हुए लोगों में से किसी की मौत हुई है या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सभी को बचाने की कोशिश की जा रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें