BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पाकिस्तान में इस साल पोलियो का तीसरा मामला सामने आया

Admin

Thu, Oct 5, 2023

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में 18 महीने की एक बच्ची वाइल्ड पोलियो वायरस से संक्रमित हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह इस साल का तीसरा पॉजिटिव मामला है।

समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बच्ची 13 सितंबर को लकवाग्रस्त हो गई थी। प्रांत के बन्नू जिले में रहने वाली बच्ची के मल के नमूने से वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-1 का पता चला था।

मंत्रालय के मुताबिक, इस साल के तीनों मामले बन्नू जिले के घोड़ा बाका खेल इलाके में सामने आए। आनुवंशिक रूप से नया रिपोर्ट किया गया मामला जुलाई में पाए गए दूसरे पोलियो मामले से जुड़ा हुआ है। आंकड़ों से पता चला है कि इस साल दक्षिण एशियाई देश के विभिन्न हिस्सों से 27 पॉजिटिव पर्यावरण नमूने पाए गए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के केवल दो पोलियो स्थानिक देश हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें