BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पैरी में डायरिया से 42 पीड़ित, 12 लोगों को किया गया रेफर

Admin

Tue, Aug 6, 2024
बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पैरी में सोमवार रात से डायरिया का प्रकोप हो गया है। रात में ही यहां पर 10 मैरिज स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां से पांच लोगों को जिला अस्पताल बालोद और गुंडरदेही रेफर किया गया। वहीं मंगलवार को दोपहर तक 32 लोग इलाज के लिए पहुंचे जिनमें से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डायरिया फैलने का कारण प्रदूषित पानी को माना जा रहा है। हालांकि इसकी अभी जांच चल रही है। इस संबंध में पीएससी सांकरी के आरएमए प्रकाश जोशी, सेक्टर सुपरवाइजर विनोद जायसवाल ने बताया कि आवास पारा और सड़क पारा पैरी में इसका ज्यादा प्रकोप है। दोनों ही जगह पर जितने भी घर हैं सभी घरों में इसके रोकथाम के लिए दवाइयां दे दी गई है। मितानिनों के पास स्टॉक रख दिया गया है। मेट्रो इंडोजोल, जिंक टेबलेट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। ओआरएस के पेकेट भी पर्याप्त संख्या में हैं। सरपंच रूपम देशमुख ने बताया कि रात में जानकारी मिलते ही तत्काल अस्पताल फोन लगाकर इलाज की व्यवस्था की गई। पानी जहां से लीकेज हो रहा है वहां पर पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। फिलहाल सभी ठीक हैं। कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें