BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत, विदाई के बाद बलौदा लौट रहे थे

Admin

Sun, Dec 10, 2023

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के कार को टक्कर मारने के चलते हुआ। सभी लोग दुल्हन की विदाई कराकर बलौदा से लौट रहे थे। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

बता दें कि फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक कार पामगढ से अकलतरा की ओर जा रही थी. इस घटना की सूचना डायल 112 को दी गई है.

दूल्हा-दुल्हन की मौत
मिली जानकारी के अनुसार जहां दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगां की मौके पर ही मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद कार में आग लग गई थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया.

इस हादस के बाद शादी का पूरा खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया. दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार में शोक छा गया. परिवार में जहां कल तक शहनाई बज रही थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें