: लूट को अंजाम देकर सूचना देने थाने पहुंचा आरोपी…
Admin
Tue, Feb 7, 2023
अनिश व्यास
कटघोरा । कटघोरा स्थित आइसीआईसीआई बैंक के सामने से 1 लाख 35 हज़ार की लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर जानकारी दी | सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके साथी की तलाश में जुट गई है | निजी संस्थान में ड्राइवर का काम करने वाले शख्स ने कटघोरा थाना में आइसीआईसीआई बैंक के सामने से 1 लाख 35 हज़ार की लूट की जानकारी दी | कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया | इसमें लूट को अंजाम देने वाले के साथ ड्राइवर नजर आया | पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है | इसके साथ साथी की भी तलाश शुरू कर दी है | बैंक के सामने से 1 लाख 35 हज़ार की लूट की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है | बताया जा रहा है मालिक ने उक्त रकम को बैंक में जाम करने के लिए दिया था, जिसे हड़पने के लिए कहानी गढ़ी गई |
विज्ञापन
विज्ञापन