BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: बेटे-बहु के साथ बाबा ने किया मतदान, बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं तैयार हूं

Admin

Sat, Nov 18, 2023


अंबिकापुर

अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा राज परिवार की बहू त्रिशला सिंहदेव एवं बेटे आदित्ययेश्वर शरण सिंह देव के साथ बाबूपारा स्थित राजमोहिनी देवी गर्ल्स कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। इससे पूर्व बाबा ने सबसे पहले अपनी कुलदेवी मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद समलाया मंदिर में माथा टेका।

मतदान करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रति आम लोगों का समर्थन काफी अच्छा मिल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। श्री सिंह देव ने कम से कम 55 से 60 सीट आने की बात कही। इस बार मुख्यमंत्री बनने के प्रश्न पर सिंहदेव ने कहा कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसके लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें